फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला समेत तीन जिलों में झमाझम बरसे बादल, तापमान गिरा, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 07 Jul 2020 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report:  rain in three districts including Shimla, temperature dropped, warning of heavy rain for two days
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 

himachal weather report:  rain in three districts including Shimla, temperature dropped, warning of heavy rain for two days
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

10 और 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंडी, चंबा और कुल्लू जिला के कुछ क्षेत्रों में भी मंगलवार को बारिश हुई।

himachal weather report:  rain in three districts including Shimla, temperature dropped, warning of heavy rain for two days
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम में आए इस बदलाव से मैदानी जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर करीब एक बजे से शाम तक शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report:  rain in three districts including Shimla, temperature dropped, warning of heavy rain for two days
मंडी में बारिश के बीच जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नाहन, सोलन, मंडी, डलहौजी, भुंतर में भी बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.8, सुंदरनगर में 33.0, भुंतर में 33.6, चंबा में 32.9, कांगड़ा में 32.7, सोलन में 30.4, धर्मशाला में 29.8, नाहन में 28.2, केलांग में 24.1, कल्पा में 24.0, शिमला में 22.7 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
himachal weather report:  rain in three districts including Shimla, temperature dropped, warning of heavy rain for two days
सोलन में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

 सोमवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 25.6, ऊना में 25.5, हमीरपुर में 23.8, बिलासपुर में 23.5, कांगड़ा में 22.5, मंडी में 18.0, शिमला में 17.5, मनाली में 14.0, कल्पा में 12.1 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed