फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम बेटे का शव गोद में रख सड़क पर रोती रही मां, मंजर देख हर कोई रोया

Thu, 06 Jul 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 06 Jul 2017 08:47 AM IST
Two Years old Boy Killed in Road Accident at Una.

हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। मां भी घायल हुई मगर अपना दर्द भूल यह बेटे के पास गई। मगर तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। बेटे की लाश गोद में रख मां रोती रही। किसी और की लापरवाही की सजा मासूम बच्चे को मिली।

Two Years old Boy Killed in Road Accident at Una.

यह हादसा हिमाचल के टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर हुआ। ललड़ी निवासी बहादुर सिंह(40) पुत्र कर्मचंद अपने ढाई वर्षीय बच्चे रूबांस, पांच साल के बेटे युवांश और पत्नी कृष्णा देवी (35) के साथ स्कूटर पर नंगल की ओर जा रहा था। टाहलीवाल से थोड़ा आगे जाते ही रॉयल गार्डन के समीप उनके स्कूटर को तेज गति से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

Two Years old Boy Killed in Road Accident at Una.

इससे स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जोरदार टक्कर से ढाई वर्षीय रूबांस मां के हाथ से छिटक गया और उसके सिर व अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहादुर सिंह, युवांश और कृष्णा देवी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच मां बच्चे की हालत देख सुधबुध खो बैठी। मासूम बच्चे को ऐसी हालत में देख हर किसी की आंखें नम हो गई

विज्ञापन
Two Years old Boy Killed in Road Accident at Una.

बाद में सभी घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बहादुर सिंह की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के आरोपी बोलेरो चालक ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे का मंजर ऐसा था कि मौके पर खून और बच्चे के शरीर के अंग बिखरे पड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed