बर्फ से लकदक रोहतांग के खूबसूरत नजारों के दीदार के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी यहां पहुंचते हैं। सैलानियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं, लेकिन इस दिनों मनाली से रोहतांग के बीच लग रहा जाम पर्यटकों के लिए आफत बन गया है।
2 of 5
रोहतांग में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात को गुलाबा से लेकर रोहतांग तक रात भर लंबा जाम लगा रहा। करीब पांच सौ वाहनों में रोहतांग घूमने आए सैकड़ों पर्यटकों को टैक्सियों में ही भूखे-प्यासे रात गुजारनी पड़ी। सैलानियों को लेकर टैक्सियां शुक्रवार सुबह चार बजे रोहतांग गई थीं और 24 घंटे बाद शनिवार सुबह चार से पांच बजे मनाली पहुंचीं।
3 of 5
मनाली-रोहतांग में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गुलाबा से आगे रोहतांग तक करीब तीन से चार ऐसे प्वाइंट हैं, जहां सड़क की हालत बेहद खराब और तंग है। मढ़ी से करीब दो किमी आगे बंता मोड़ पर भूस्खलन से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरे हैं। इससे वाहन कछुआ गति से आगे बढ़ रहे हैं।
4 of 5
रोहतांग में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक सुचारु रखने को पुलिस और होमगार्ड के करीब 300 जवान तैनात किए हैं, लेकिन इस सप्ताह चार छुट्टियां होने से मनाली में वीकेंड पर भारी भीड़ उमड़ी है। अंकुश, समीर, अनूप, शैलजा, प्रिया, सुरेश, लाल चंद, राकेश, दुनी चंद, शिशुपाल और दिशांत ने बताया कि गुलाबा से आगे कई जगहों पर सड़क खराब है।
5 of 5
सूरजताल झील
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण जाम लग रहा है। कुछ चालक वाहनों को ओवरटेक कर आगे बढ़ने का भी प्रयास कर रहे हैं, जिससे पीछे लंबी कतार लग जाती है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ जगह जाम लग रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।