फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली में विदेशी महिलाओं समेत बाहरी राज्यों के सेक्स रैकेट सक्रिय

Fri, 07 Jun 2019 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in manali Side story

जिस्मफरोशी के काले कारोबार से मनाली के पर्यटन व्यवसाय को ग्रहण लगने लगा है। इससे कुल्लू-मनाली की समृद्ध संस्कृति भी कलंकित होने लगी है। कुछ माह पहले पुलिस ने मनाली में अफ्रीकी मूल के सरगना समेत सेक्स रैकेट से जुड़े आधा दर्जन मामलों का भंडाफोड़ किया जा चुका है। इसके बावजूद यह धंधा फल फूल रहा है। आलम यह है कि इस रैकेट के सदस्यों की संदिग्ध गतिविधियों के चलते स्थानीय महिलाओं का बाहर निकलना भी दूभर होने लगा है।

sex racket busted in manali Side story

गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल 2018 में भी मनाली में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया गया था और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था। 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची थी।

sex racket busted in manali Side story

वहीं सितंबर 2017 में मनाली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। सूचना के बाद जाल बिछाकर पुलिस होटल में ग्राहक बनकर पहुंची थी। सौदा तय हुआ और पुलिस ने होटल से दो दलाल और तीन विदेशी महिलाओं को दबोच लिया था। इस दौरान दो विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था। इन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया था। उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवाकर मोटी कमीशन ऐंठ रही एक विदेशी महिला और दो दलालों को होटल से पुलिस ने पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket busted in manali Side story

ताजा मामले में स्थानीय महिलाओं की पहल पर पुलिस ने एक होटल से जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त बताई जा रहीं नौ महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बाहरी राज्यों से हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व स्थानीय महिलाओं ने विभिन्न संगठनों के साथ एक बैठक कर मनाली में देह व्यापार और चिट्टे के कारोबार पर नकेल लगाने पर मंथन किया था। बैठक में बताया गया कि मनाली के मालरोड पर जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है जिससे स्थानीय व पर्यटक युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
sex racket busted in manali Side story

महिलाओं का कहना है कि पुख्ता सबूत उनके पास हैं। इस धंधे से जुड़े लोग और उन्हें शेल्टर देने वाले नहीं सुधरे तो उनके फोटो व वीडियो जारी कर दिए जाएंगे। महिलाओं ने मनाली में गैरकानूनी तौर पर चल रहे डिस्कोथेक तत्काल बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ डिस्कोथेक जिस्मफरोशी और नशे के केंद्र बन गए हैं। वहीं, थाना प्रभारी मनाली मोहन रावत के मुताबिक गिरफ्तार सभी लोग बाहरी राज्यों से हैं। मामले की छानबीन चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed