फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए सोलंगनाला और सिस्सू में उमड़े सैलानी, जमकर की मस्ती

Tue, 15 Nov 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली(कुल्लू)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली(कुल्लू)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
Tourists in Solanganala and Sissu to see the snow laden valley, had a lot of fun
पर्यटकों ने कीं अठखेलियां। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के मनाली व अन्य पर्यटन स्थलों में बर्फबारी से सैलानियों व पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मनाली पहुंचने लगे हैं। इससे पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।  बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही मनाली के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। सोलंगनाला, धुंधी, अटल टनल और गुलाबा में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। अटल टनल के उत्तरी और दक्षिणी पोर्टल में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब सेल्फी ली।



सोलंगनाला में पर्यटकों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, स्लैजिंग जैसी शीतकालीन खेलों का जमकर लुत्फ लिया। बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दशहरा के बाद औसत चल रहे पर्यटन कारोबार में बर्फबारी के बाद उछाल आने की उम्मीद है। सोमवार को मनाली शहर में सर्दी की पहली बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फ की यह परत ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। मंगलवार को मौसम खुलते ही यातायात के लिए सड़क बहाल हो गए। 

Tourists in Solanganala and Sissu to see the snow laden valley, had a lot of fun
लाहौल में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

मनाली-लेह मार्ग पर स्टींगरी तक बहाल हो गया है। बर्फ देखने की हसरत लिए पर्यटक सोलंगनाला और सिस्सू तक पहुंचे। गुलाबा की ओर भी पर्यटकों का खूब जमघट लगा। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में बूम आएगा। दशहरा पर्व के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार औसत चल रहा है। 

Tourists in Solanganala and Sissu to see the snow laden valley, had a lot of fun
पर्यटक। - फोटो : संवाद

बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मनाली आने लगे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में देश-विदेश के सैलानी बर्फ के दीदार के लिए सोलंगनाला और सिस्सू पहुंचे। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने सोलंगनाला में स्नो स्कूटर और स्लेजिंग का भी आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists in Solanganala and Sissu to see the snow laden valley, had a lot of fun
पर्यटकों की अठखेलियां। - फोटो : संवाद

होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हो रहा है। एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पिछले कई सालों के अनुभव के आधार पर वे कह सकते हैं कि बर्फबारी के बाद मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Tourists in Solanganala and Sissu to see the snow laden valley, had a lot of fun
पर्यटक। - फोटो : संवाद

वीकेंड में पर्यटक बढ़ने की उम्मीद
वीकेंड में मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इन दिनों 500 से 600 पर्यटक वाहन मनाली आ रहे हैं। बर्फबारी के बाद उम्मीद है कि वीकेंड में यह संख्या दोगुना हो सकती है। पर्यटन निगम के डीजीएम बीएस औक्टा का कहना है कि होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।


 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed