फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला घूमने आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, पर्यटक वाहनों की एंट्री बंद

Wed, 28 Nov 2018 01:18 PM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Tourist vehicles entry banned in shimla from Christmas to new year 2019

पीक विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान हिल्स क्वीन शिमला का ट्रैफिक प्लान बदलने की तैयारी है। शहर में ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को दिक्कत न झेलनी पड़े इसके लिए 24 से 31 दिसंबर तक टूरिस्ट वाहन टुटीकंडी क्रॉसिंग से आगे शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। वाहनों को क्रॉसिंग स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग में खड़ा करवाया जाएगा। प्रदेश के बाहर से आने वाले इन टूरिस्ट वाहनों में छोटे-बड़े सभी शामिल रहेंगे। 

Tourist vehicles entry banned in shimla from Christmas to new year 2019

क्रॉसिंग से शहर तक सैलानियों को लाने के लिए हर दस मिनट में एचआरटीसी की स्पेशल बसें चलेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 29 नवंबर को टुटीकंडी क्रॉसिंग स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग कांपलेक्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं। पार्किंग का उद्घाटन होने के बाद शहर में टूरिस्ट वाहनों की एंट्री कम करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला में टूरिस्ट वाहनों के रश को नियंत्रित करने के लिए क्रॉसिंग पर बनी पार्किंग का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। 

Tourist vehicles entry banned in shimla from Christmas to new year 2019

बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी छोटे बड़े टूरिस्ट वाहन नई पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। इन गाड़ियों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां से एचआरटीसी की बसें सैलानियों को शहर तक पहुंचाएंगी। बर्फबारी के बाद कुफरी में सैलानियों का रश बढ़ने से पेश आने वाली जाम की समस्या के समाधान के लिए पर्यटक वाहनों के कुफरी जाने पर भी रोक लगाने की तैयारी है। टूरिस्ट वाहन ढली सब्जी मंडी ग्राउंड में खड़े होंगे और यहां से हर दस मिनट बाद एचआरटीसी की स्पेशल बसें कुफरी के लिए चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist vehicles entry banned in shimla from Christmas to new year 2019

तर्क दिया जा रहा है कि बर्फ में गाड़ी चलाने का अनुभव न होने के कारण सैलानी कुफरी में जाम लगा देते हैं। एचआरटीसी के अनुभवी चालक बसों में सैलानियों को सुरक्षित तरीके से कुफरी पहुंचाएंगे। पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान 24 से 31 दिसंबर तक शहर में सैलानियों के वाहनों की आमद बढ़ने से जाम न लगे इसके लिए टूरिस्ट वाहनों को टुटीकंडी क्रॉसिंग से आगे एंट्री नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Tourist vehicles entry banned in shimla from Christmas to new year 2019

एचआरटीसी बसें सैलानियों को क्रॉसिंग से शहर तक लाएंगी। हिमपात के दौरान टूरिस्ट वाहन कुफरी नहीं भेजे जाएंगे। सैलानियों को कुफरी ले जाने के लिए भी एचआरटीसी बसें चलेंगी। - अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed