फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, 2277 पद भरने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 28 Nov 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
2277 Teachers recruitment in Himachal Pradesh

मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की बंपर भर्ती शुरू कर दी है। 2277 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टीजीटी के कुल 835 और भाषा शिक्षकों के 396 पद बैचवाइज और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। टीजीटी के 835 पदों में से 503 आर्ट्स, 230 नॉन मेडिकल और 102 मेडिकल से भरे जाएंगे।

2277 Teachers recruitment in Himachal Pradesh

जेबीटी के 671 पद टेट मेरिट से भरे जाएंगे। शास्त्री के 375 पद भरने के लिए अभी भर्ती एवं पदोन्नति नियम तैयार किए जा रहे हैं। नियम तय होते ही इन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 नवंबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 2277 शिक्षकों के पद भरने को मंजूरी दी गई है।

2277 Teachers recruitment in Himachal Pradesh

मंगलवार को प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर आगामी दो माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार टीजीटी के 835 पदों में से 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
2277 Teachers recruitment in Himachal Pradesh

भाषा अध्यापकों के 396 पद भी 50 फीसदी बैचवाइज और 50 फीसदी पद आयोग से भरे जाएंगे। बैचवाइज भर्ती के लिए जल्द ही जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी हो जाएंगे। सीधी भर्ती के लिए आयोग को पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा जेबीटी के 671 पदों को विभाग टेट मेरिट से भरेगा।

विज्ञापन
2277 Teachers recruitment in Himachal Pradesh

मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के चलते टेट मेरिट के आधार पर शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को बंद कर दिया था। नए सिरे से हुई भर्ती के तहत शिक्षा विभाग ने भर्ती बैचवाइज और आयोग के माध्यम से की। अब जेबीटी के नए पद स्वीकृत होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोबारा से टेट मेरिट के आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed