फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: रिज पर सैकड़ों छात्राओं ने किया आत्मरक्षा का प्रदर्शन

Thu, 01 Nov 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
thirteen thousand girl students participated in abvp mission sahasi programme at ridge shimla

रिज मैदान पर वीरवार को नारी शक्ति ने आत्मरक्षा के लिए सिखाए पराक्रम का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ‘मिशन साहसी कार्यक्रम’ के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जो प्रशिक्षण दिया था, उसी पराक्रम का विभिन्न स्कूल-कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने एक साथ प्रदर्शन किया।

thirteen thousand girl students participated in abvp mission sahasi programme at ridge shimla

 छात्राओं ने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं और अपनी रक्षा के लिए किसी और पर निर्भर भी नहीं हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।

thirteen thousand girl students participated in abvp mission sahasi programme at ridge shimla
कपड़ा मंत्री ईरानी ने कहा कि देश की सरहद में तिरंगे का साहस देखा है, सैनिकों के बलिदान को देखा है। सैनिक ढाल बनकर सरहदों में खड़े रहते हैं, उसी तरह आज उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान पर तिरंगे के ही नीचे नारी शक्ति का एक बेहतर प्रदर्शन देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thirteen thousand girl students participated in abvp mission sahasi programme at ridge shimla
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेटियों का संघर्ष उनके पैदा होने से पहले ही शुरू हो जाता है। हमें कन्या भ्रूण हत्या को रोकना होगा।  इस दौरान कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश की बेटियों को कानूनी रूप से जागरूक करने की बात की है, जिस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
thirteen thousand girl students participated in abvp mission sahasi programme at ridge shimla

एबीवीपी आत्म-रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 'मिशन साहसी' पूरे देश में आयोजित कर रहा है। एसपी कुुल्लू शालिनी अग्निहोत्री और भारतीय सेना की मेजर (रिटायर्ड) छवि सक्सेना भी वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देखें वीडियो: 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed