{"_id":"5b37358f4f1c1b264d8b9284","slug":"the-great-khali-returns-wrestling-show-in-mandi-and-solan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द ग्रेट खली रिटर्न्स शो: रिंग में आमने-सामने होंगे ये देसी और विदेशी रेसलर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द ग्रेट खली रिटर्न्स शो: रिंग में आमने-सामने होंगे ये देसी और विदेशी रेसलर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश में चार और सात जुलाई को ही ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ के शो होंगे। इस बारे में असमंजस खत्म हो गया है। दलीप सिंह राणा उर्फ खली सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में विदेशों की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना एकमात्र लक्ष्य है। ग्रामीण इलाकों के युवाओं को अधिक से अधिक ट्रेनिंग में देने में जुटा हुआ हूं। उनके साथ कई विदेशी महिला और पुरुष रेसलर्स भी थे। कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) केबैनर तले ‘द ग्रेट खली रिर्ट्न्स’ नाम से रेसलिंग इवेंट हिमाचल में होने जा रहा है। इसके दो शो होंगे।
2 of 5
पहला शो मंडी में 4 जुलाई और दूसरा शो सोलन पुलिस लाइंस में 7 जुलाई को होगा। इममें देसी और विदेशी रेसलर्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। भारत से 24 और विदेशों से 15 रेसलर्स दोनों इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ रेसलिंग रिंग में भिड़ते हुए नजर आएंगे। खली के साथ विदेशी महिला रेसलर्स में कैटी फोर्ब्स, स्कारलेट, जैमी जोन्सन भी थी।
3 of 5
सिरमौर में जन्मे खली पहली बार अपनी जन्मभूमि हिमाचल प्रदेश में इतना बड़ा रेसलिंग शो आयोजित कर रहे हैं। खली ने कहा कि जब मैंने विदेशों में रेसलिंग करनी शुरू की थी तो सोचता था कि एक दिन हिमाचल के लोगों केलिए रेसलिंग शो करवाऊंगा। आज मेरा सपना सच होने जा रहा है। हिमाचल मेरी जन्मभूमि है। इस शो के लिए मेरी पूरी टीम बहुत उत्सुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ग्रेट खली ने बताया कि भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत में सात साल से लेकर 60 साल केलोग इस खेल का देखते हैं। खासकर देश की युवा पीढ़ी तो इस खेल की दीवानी है। टीवी पर युवा अपने स्टार रेसलर्स की कोई भी फाइट को देखे बिना नहीं रहते। अब भारतीय दर्शक खासकर हिमाचल केलोग अपने पंसदीदा रेसलर्स को अपने सामने रेसलिंग रिंग में लड़ते हुए देखेंगे। मंडी और सोलन में होने वाले दोनों शो डब्ल्यूडब्ल्यूई केपैटर्न पर खेल आयोजित होगा।
विज्ञापन
5 of 5
पंजाब में बढ़ते हुए नशे से हो रहे नुकसान केबारे में खली ने बताया कि जालंधर के पास उनकी अकादमी है। कई गांवों केयुवा अकादमी में रेसलर्स बनने केलिए पहुंचते हैं। इनके कई साथी जोकि नशे के आदी थे, उन्होंने जब अपने साथी गांव केलड़कों को अकादमी में रेसलिंग के खेल के जरिए अपनी बॉडी बनाते देखा तो उनमें से कई नशा छोड़कर इस खेल में आ गए हैं। खली ने बताया कि अकादमी में देश भर से 300 युवा रेसलर्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां से ट्रेनिंग लेकर कविता देवी, सतिंदर, लवप्रीत विदेशों में रेसलिंग कर रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में दोबारा खेलने के सवाल पर खली ने कहा कि अगर मुझे फिर से खेलने का न्योता मिलता है तो फुल टाइम के लिए नहीं खेलूंगा क्योंकि हमें जालंधर स्थित अकादमी से भविष्य के लिए रेसलर्स भी तैयार करने हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।