फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली की अगुवाई में धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

Fri, 13 Sep 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Team India reached in Dharamshala for  t20 match with south africa in HPCA Stadium
- फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका के साथ 15 सितंबर को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया आज गगल एयरपोर्ट पहुंची। यहां से टीम को होटल द पवेलियन ले जाया गया। टीम इंडिया की झलक पाने को प्रशंसक बेताब दिखे।

Team India reached in Dharamshala for  t20 match with south africa in HPCA Stadium
- फोटो : अमर उजाला

तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को दोपहर बाद 3:40 बजे स्पाइस जेट के विशेष विमान से भारतीय क्रिकेट टीम गगल एयरपोर्ट पहुंची। यहां खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। 

Team India reached in Dharamshala for  t20 match with south africa in HPCA Stadium
- फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट से खिलाड़ी स्पेशल वोल्वो बस से कड़ी सुरक्षा के बीच होटल द पवेलियन पहुंचे। टीम की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पहले ही पुख्ता प्रबंध किए गए थे। टीम इंडिया ने शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचकर होटल में आराम किया। शनिवार को टीम इंडिया का दो से सायं पांच बजे तक अभ्यास का शेड्यूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India reached in Dharamshala for  t20 match with south africa in HPCA Stadium
- फोटो : अमर उजाला

गगल एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के दीदार के लिए पहुंचे प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी। कड़ी सुरक्षा के चलते प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ी तक नहीं पहुंच सके। गगल एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ थी। हालांकि कुछ प्रशंसक खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लेने में कामयाब भी हुए।

विज्ञापन
Team India reached in Dharamshala for  t20 match with south africa in HPCA Stadium
PIC - फोटो : अमर उजाला

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में मनीष पांडे, उपकप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांडया, कृणाल पांडया, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैणी, राहुल चाहर धर्मशाला पहुंचे हैं। टीम के साथ मुख्य कोच रवि शास्त्री, बैटिंग कोच विक्रम राठौर सहित करीब 35 सदस्यों का दल भी साथ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed