फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government Job: 335 posts to be filled in Himachal Postal Circle; check the last date for online application.

डाक विभाग में निकली बंपर नाैकरियां: हिमाचल सर्किल में भरे जाएंगे 335 पद, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 29 Aug 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 07:39 PM IST
सार

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-दो के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शाखा डाकपाल (बीपीएम), सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Government Job: 335 posts to be filled in Himachal Postal Circle; check the last date for online application.
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-दो के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शाखा डाकपाल (बीपीएम), सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों के कुल 23757 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित है। हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में कुल 335 पद निर्धारित किए गए हैं। जीडीएस पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इतना मिलेगा वेतन
दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। ब्रांच पोस्टमास्टर यानी बीपीएम को 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर यानी एबीपीएम/डाक सेवक 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकोलॉजी अध्यापक का कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित
 राज्य चयन आयोग ने शनिवार को पोस्ट कोड 26031 साइकोलॉजी अध्यापक के 114 पदों को भरने के लिए ली कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा देने वाले 77 अभ्यर्थियों में से 74 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। अब इन अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 सितंबर को आयोग के कार्यालय में 10 बजे होगी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed