आपको भी स्वाइन फ्लू से दूर रखेंगे ये खास उपाय
सामान्य फ्लू और स्वाइन फ्लू के वायरस में एक फर्क होता है। स्वाइन फ्लू के वायरस में पक्षियों, सूअरों और इंसानों में पायी जानेवाली आनुवंशिक सामग्री भी होती है।
आपको भी स्वाइन फ्लू से दूर रखेंगे ये खास उपाय
हालांकि सामान्य फ्लू और स्वाइन फ्लू के लक्षण एक जैसे ही होते हैं, लेकिन स्वाइन फ्लू में यह देखा जाता है कि जुकाम बहुत तेज होता है और नाक काफी ज्यादा बहती है। स्वाइन फ्लू होने के पहले 48 घंटों के भीतर इसका इलाज शुरू हो जाना चाहिए।
आपको भी स्वाइन फ्लू से दूर रखेंगे ये खास उपाय
एच1एन1 वायरस स्टील और प्लास्टिक में 24 से 48 घंटे, कपड़े और पेपर में आठ से 12 घंटे, टिश्यू पेपर में 15 मिनट और हाथों में 30 मिनट तक सक्रिय रहते हैं। इन्हें खत्म करने के लिए वॉशिंग पाउडर, ब्लीच या साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी मरीज में बीमारी के लक्षण संक्रमण होने के बाद एक से सात दिन में विकसित हो सकते हैं।
आपको भी स्वाइन फ्लू से दूर रखेंगे ये खास उपाय
ये हैं आरंभिक लक्षण
- नाक का लगातार बहना, छींक आना, नाक जाम होना
- मांसपेशियों में काफी दर्द या अकड़न महसूस करना
- सिर में भयानक दर्द
- कफ और कोल्ड लगातार खांसी आना
- नींद नहीं आना बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
- बुखार होना दवा खाने के बाद भी बुखार का लगातार बढ़ना
- गले में खराश होना और इसका लगातार बढ़ते जाना
आपको भी स्वाइन फ्लू से दूर रखेंगे ये खास उपाय
- मास्क पहनने की जरूरत सिर्फ उन्हें है, जिनमें फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
- फ्लू के मरीजों या संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को ही मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।
- भीड़ भरी जगहों मसलन सिनेमा हॉल या बाजार जाने से पहले सावधानी के लिए मास्क पहन सकते हैं।