फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 सालों में सूना हो गया उषा का संसार, आज सब कुछ खो बैठी

Thu, 17 Jan 2019 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, हमीरपुर
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jan 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Story of usha son died in accident in solan

घर के भीतर एक कमरे के कोने में बहन के कंधों पर बेसुध पड़ी उषा और चारों तरफ पसरा सन्नाटा। कुछ देर बार जब उषा को होश आता है तो बस होंठो पर एक ही बात। मेरा दीपू बेटा कहां गया...मेरे दीपू को ला दो...मेरे बिना अकेला कैसे रहेगा वो वहां। बेटा मुझे भी साथ ले जाता इस अभागी मां को यहां अकेला छोड़ गया.... किसके सहारे जीऊंगी मैं। अपनी एक झलक तो दिखा दे। एक बार आ जा बेटा दीपू अपनी मां की बात मान ले...बस एक बार आ जा।

Story of usha son died in accident in solan

उषा के लिए अब वो बेटा कभी लौटकर नहीं आ सकता। इन अल्फाजों को सुनकर घर में सांत्वना देने आए लोगों कि आंखों से भी आंसूओं की धारा बह रही है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि उषा को सांत्वना दें तो किन शब्दों से। जिस बेटे के सहारे उषा ने अपने जीवन के 25 साल काटे आज भी वो इस दुनिया से रुखस्त हो गया।

Story of usha son died in accident in solan

25 सालों में सब कुछ खो बैठी उषा- जीवन के 25 साल उषा के लिए किसी कहर से कम नहीं। गलोड़ तहसील क्षेत्र के साथ लगते ठां गांव में शादी हुई। शादी के कुछ साल बाद ही पति चल बसे। उसके बाद बेटी जब आठ साल की थी तो बीमार हुई और उसने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Story of usha son died in accident in solan

पति गुजरा तो बेटा दीपक मां के पेट में था। उषा ने बेटे दीपक को पाला-पोसा। अच्छा पढ़ा लिखाया। इन दिनों कसौली में एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। धर्मपुर-कसौली मार्ग पर घड़ी उद्योग के समीप रविवार को हुए हादसे में दीपक (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Story of usha son died in accident in solan

मामी और भाई भी सदमे में- उषा बचपन में अपनी मामी के घर खोरड़ गांव में रही है। वहीं से शिक्षा ली। शादी भी खोरड़ से हुई। मामी अमृत ठाकुर, भाई विपन और अशोक भी गहरे सदमे में हैं। हर वक्त खुशमिजाज रहने वाली उषा आज बेसुध पड़ी है। बहन अनिता, भांजे सुमित और अमित भी हर वक्त ढांढ़स बंधा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed