फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के कई जिलों में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश की उम्मीद

Tue, 02 Jul 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
southwest monsoon advanced into some parts of Himachal Pradesh
हिमाचल में मानसून की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को सूबे के चार जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर एवं किन्नौर में दक्षिण पश्चिम मानसून गुपचुप पहुंच गया है। मानसून पहुंचने के बाद प्रदेश में कुछ जगह बूंदाबांदी ही हुई।

southwest monsoon advanced into some parts of Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

चार जुलाई तक मानसून के सुस्त रहने के आसार हैं। इसके बाद 5 जुलाई से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने पर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।

southwest monsoon advanced into some parts of Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला शहर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
southwest monsoon advanced into some parts of Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ऊना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2, बिलासपुर में 37.9, हमीरपुर में 37.7, कांगड़ा में 37.4, चंबा में 37.3, भुंतर में 36.0, सुंदरनगर में 35.5, नाहन में 33.8, धर्मशाला में 31.8, शिमला में 27.5, कल्पा में 23.6, डलहौजी में 22.9 और केलांग में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
southwest monsoon advanced into some parts of Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

साल 2018 में 27 जून को हिमाचल में मानसून पहुंच गया था। बीते साल सामान्य से चार दिन पहले मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था। साल 2017 में पहली जुलाई को हिमाचल में मानसून पहुंचा था। साल 2018 में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed