फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला हादसा: बेटी की मौत के बाद मां हुई बेसुध, अस्पताल में दाखिल

Tue, 02 Jul 2019 10:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
mother in unconscious state after daughter died in bus accident shimla
आईजीएमसी में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के लोअर खलीनी में एचआरटीसी की स्कूल बस हादसे में बेटी की मौत के बाद मां मीरा पांटा अस्पताल में बेसुध हो गई। महिला के अचेत होने के बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत दाखिल कर दिया।

mother in unconscious state after daughter died in bus accident shimla
हादसे के बाद आईजीएमसी पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

ट्रॉमा वार्ड में ग्यारह बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पत्नी साधना ठाकुर के साथ अस्पताल पहुंचे तो महिला को होश आ गया था। महिला ने रुंधे गले और दोनों हाथ जोड़कर केवल एक ही बात कही मेरी बेटी को बचा लो। इस पर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आई। चैल्सी स्कूल में पढ़ने वाली मेहल पांटा की बस हादसे में मौत हो चुकी थी। उपचार के लिए अस्पताल लाई तो जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

mother in unconscious state after daughter died in bus accident shimla
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

 बच्ची की मां अस्पताल पहुंची थी। अचानक बेसुध हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत महिला को अस्पताल में दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया। इसके अलावा इस हादसे में ड्राइवर की पत्नी भी शव गृह के पास बेहोश हो गई। महिला को जब होश आया तो वह जोर जोर से रोने लग पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother in unconscious state after daughter died in bus accident shimla
मेहल अपनी माता के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मेहल के कजन दीक्षांत सेन नेगी ने कहा कि वह बहन के साथ घर पर क्रिकेट खेलता था। अब बहन नहीं रही है तो फिर किसके साथ खेलूंगा। बच्चे के मन में यह सवाल उठे लेकिन अभिभावकों और अन्य लोगों के पास भी इसका जवाब नहीं था। ... पापा और मम्मा भी रो रहे हैं। 

विज्ञापन
mother in unconscious state after daughter died in bus accident shimla
हादसे के बाद विलाप करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

बस हादसे में घायल ऋतिका की कजिन कुमकुम रोज की तरह इकट्ठा स्कूल जाती थीं। लेकिन सोमवार को दो मिनट लेट हो गईं तो अपनी दोस्त के पापा के साथ स्कूल पहुंची। दोपहर बाद कुमकुम पिता के साथ आईजीएमसी आई तो लोग एक ही बात कह रहे थे कि शुक्र है बच्ची की किस्मत अच्छी थी। बस हादसे में घायल सुनिधि को चोटें आई हैं। सुनिधि के मुताबिक जिस वक्त यह बस गिरी उस दौरान वह स्कूल बस में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसलिए वह बचाव नहीं कर पाई। अभिभावक प्रभा और प्रोमिल शर्मा ने कहा कि बच्चों की परीक्षा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed