प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ अपने खास निजी दौरे पर शिमला पहुंची। यहां उन्होंने बेटी के आशियाने का मुआयना किया। देखिए तस्वीरें..
प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों
उन्होंने शिमला के निकट छराबड़ा में दोपहर बाद लगभग डेढ़ घंटे तक प्रियंका के नए बनाए जा रहे आशियाने का मुआयना किया। यहां एसपीजी ने भी नवनिर्मित भवन के इर्द-गिर्द कड़ा पहरा लगा रखा था।
प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों
सोनिया गांधी सड़क मार्ग से सफर करने के बाद करीब 11.30 बजे छराबड़ा में होटल वाइल्ड फ्लॉवर हाल पहुंचीं। वहां उन्होंने दोपहर बाद तक विश्राम किया। ठीक तीन बजकर 17 मिनट पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और प्रियंका के दो बच्चों के साथ रेंज रोवर (डीएल 2 सीक्यू 7388) में छराबड़ा पहुंचीं।
प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों
एक अन्य गाड़ी में एक महिला एवं एक पुरुष आर्किटेक्ट्स भी उनके साथ भवन स्थल पर पहुंचे। वहां पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, उनके बेटे एवं युवा कांग्र्रेस नेता मनजीत खाची और इस भवन के कांट्रैक्टर तेंजिन भी मौजूद थे।
प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों
प्रियंका के नए बनाए जा रहे इस भवन के इर्द-गिर्द एसपीजी के जवानों का कड़ा पहरा रहा। मीडिया के लोगों को भीतर जाने की कड़ी मनाही रही। एसपीजी के जवान सुरक्षा के दृष्टिगत यहां आने जाने वाले हर शख्स से पूछताछ करते रहे।