फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों को धूल चटाने वाले जवान की शहादत पर रोया हर शख्स, तारा बहादुर अमर रहे के लगे नारे

Sun, 11 Jun 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन) Updated Sun, 11 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Solan Subathu Indian army jawan cremation ceremony

कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम करने में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गोरखा रेजिमेंट के तारा बहादुर रोका का सैनिक सम्मान के साथ सुबाथू में अंतिम संस्कार किया गया। करीब दोपहर 12 बजे शहीद का पार्थिव शरीर सुबाथू लाया गया। जिसके बाद समूचे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। 

Solan Subathu Indian army jawan cremation ceremony

युवा वर्ग ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद का सफाया करो के नारे लगाए। सुबाथू में शहीद को आखिरी विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नेपाल से आए शहीद के परिजनों को आखिरी दर्शनों के लिए शव को कुछ देर तक रखा गया।

Solan Subathu Indian army jawan cremation ceremony

इस दौरान परिजन शव से लिपट कर रोते बिलखते रहे। वहीं सेना के जवान नम आंखों से अपने साथी की बहादुरी को सलाम करते नजर आए। तिरंगे में लिपटे भारत के इस वीर के पार्थिव शरीर के साथ जब उसकी माता व भाई लिपट कर विलाप कर रहे थे। तो इस नजारे को देख हर आंख नम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solan Subathu Indian army jawan cremation ceremony

सेना के धर्म गुरू ने परिजनों के हाथों शहीद तारा बहादुर का अंतिम संस्कार करवाया। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान सैनिकों ने सेना बैंड की देशभक्ति धुन के साथ शहीद के पार्थिक शरीर को अंतिम घाट तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Solan Subathu Indian army jawan cremation ceremony

यहां शहीद के छोटे भाई शरद रोका ने अपने बड़े भाई मुखाग्नि दी। इस दौरान सुबाथू व नजदीक क्षेत्रों से आए लोगों ने भारत माता की जय, शहीद तारा बहादुर अमर रहे के नारे भी लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed