फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जिद की खातिर जंगल में अकेली रहती है 83 साल की ये महिला

Tue, 16 May 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Single Women Lives in Himachal park Deep Forest.

754 वर्ग किलोमीटर फैले बर्फ से ढके और जंगली जानवरों से भरे इस पहाड़ी इलाके को गांव के सारे लोग छोड़कर चले गए। मगर 83 साल की ये महिला आज भी यहां रहती है। महिला आए दिन मौत को मात देती है। इसकी कहानी आपका भी दिल छू लेगी। जानते हैं पूरी कहानी-

Single Women Lives in Himachal park Deep Forest.

83 साल की इस महिला का नाम है चतरी देवी। महिला का पुराना घर खूंखार जंगल से घिरा पड़ा है। यहां न तो बिजली है और न ही मोबाइल का सिग्नल। घर के लिए थोड़ा सा सामान भी खरीदना हो तो दर्जनों किलोमीटर दूर बाजार पैदल जाना पड़ता है। मगर महिला घर छोड़ने को राजी नहीं।

Single Women Lives in Himachal park Deep Forest.

ऐसा नहीं है कि महिला का कोई रिश्तेदार नहीं है। इसके तीन बेटे हैं जिन्होंने इस एरिया से दूर अपना घर बना लिया है। मगर चतरी उनके साथ नहीं रहती। कड़ाके की ठंड और खूंखार जंगली जानवरों का खौफ भी इसकी जिद के आगे हार मान लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Single Women Lives in Himachal park Deep Forest.

चतरी देवी हिमाचल स्थित ग्रेट हिमालयन पार्क में रहती है। 1999 में पार्क घोषित होने के बाद यहां लोगों को दूसरी जगह जमीन देकर बसा लिया गया। मगर चतरी घर छोड़ने को राजी न हुई। उसे जमीन से लेकर पैसे तक का ऑफर दिया गया मगर वह न मानी।

विज्ञापन
Single Women Lives in Himachal park Deep Forest.

इसका कहना है कि जिस घर में उसके पति ने अंतिम सांस ली, वह भी वहीं दम तोड़ेगी। वह अपना घर किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी। अफसर भी उसकी जिद के आगे हार मानने लगे हैं। आए दिन महिला के आंगन में तेंदुए, भालू समेत कई खूंखार जानवर आ जाते हैं लेकिन चतरी ये घर नहीं छोड़ना चाहती। घर के आसपास पति ने कुछ खेत बनाए थे जिसमें चतरी काम भी करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed