डांस में किसी से कम नहीं शिमला की छात्राएं, देखें जरा
शिमला के फागली स्कूल में हुए वार्षिक समारोह में छात्राओं ने ऐसा डांस किया कि हर कोई तालियां बजाने को मजबूर हो गया।
डांस में किसी से कम नहीं शिमला की छात्राएं, देखें जरा
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल फागली के वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी और गिद्दा डालकर खूब रंग जमाया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. अमर देव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डांस में किसी से कम नहीं शिमला की छात्राएं, देखें जरा
समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम से किया गया। जमा एक और दो की छात्राओं दीक्षा पूनम और साथी ने हे शारदे मां.. सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जमा एक की ज्योति नेहा एवं साथी छात्राओं ने मातृ भूमि गान से गूंजता रहे गगन.. समूह गान की प्रस्तुति दी।
डांस में किसी से कम नहीं शिमला की छात्राएं, देखें जरा
आठवीं से दसवीं तक की छात्राओं ने पंजाबी गीतां हुण ओण दस नी मजाजणे.. पर गिद्दा डाला। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने नेहा, शगुन और साथियों ने पहाड़ी लोक गीतों पर नाटी डाली। शिक्षिका अनीता पठानिया ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
डांस में किसी से कम नहीं शिमला की छात्राएं, देखें जरा
छात्राओं ने पंजाबी गीतां हुण ओण दस नी मजाजणे.. पर गिद्दा डाला। नेहा, शगुन और साथियों ने पहाड़ी लोक गीतों पर नाटी डाली।