फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रों का गुस्सा फूटा, विवि परिसर में वीसी की शव यात्रा निकाली

Wed, 15 Jun 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Jun 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
shav yatra of vc dr. ADN Bajpai at himachal pradesh university shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय में एसएफआई के 69 दिनों से चले आ रहे क्रमिक अनशन के बावजूद कुलपति और विवि प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा। एसएफआई ने आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में परिसर में वीसी डॉ. एडीएन वाजपेयी शव यात्रा निकाली। शव यात्रा में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए।

shav yatra of vc dr. ADN Bajpai at himachal pradesh university shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

एसएफआई इकाई अध्यक्ष नोवल ने बताया कि जब व्यक्ति कुछ नहीं कहता, कुछ नहीं सुनता, और कुछ नहीं  देखता, कुछ नहीं समझता वह व्यक्ति मर जाता है। इस शव यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने कुलपति विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

shav yatra of vc dr. ADN Bajpai at himachal pradesh university shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान संगठन नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कुलपति आम छात्रों की क्लास रूम, शिक्षक, छात्रावास जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने तक की मांग को नहीं सुन पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shav yatra of vc dr. ADN Bajpai at himachal pradesh university shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

69 दिनों से छात्र भूखे प्यासे बारी बारी से 48 घंटे के अनशन पर बैठे हैं, कुलपति रोज उन्हें देखते हुए अपने कार्यालय और घर जाते हैं। मगर वे इन समस्याओं का समाधान करने, बातचीत करने के बजाय इसे प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
shav yatra of vc dr. ADN Bajpai at himachal pradesh university shimla
एसएफआई - फोटो : अमर उजाला

छात्र भूखे प्यासे अनशन पर बैठ कर ही पीजी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं, जिससे जाहिर है कि छात्र अनशन पर मजबूरी में बैठे हैं। एसएफआई के मांगों को लेकर चल रहे 48 घंटे के क्रमिक अनशन पर मंगलवार को छात्र अयूब, विपिन और विपिन (एमसीए) विभाग ने मोर्चा संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed