फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nerwa alto car accident woman death four injured

हिमाचल प्रदेश : नेरवा के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौत; चार घायल, हडेऊ नाला के पास हुआ हादसा

Sun, 30 Aug 2026 05:44 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहड़ू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 05:44 PM IST
सार

नेरवा के पास हडेऊ नाला में रविवार को शलन-टिकरी से आ रही ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
nerwa alto car accident woman death four injured
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेरवा से करीब एक किलोमीटर दूर हडेऊ नाला के पास रविवार को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नेरवा और आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर एचपी 08ए-8604 शलन-टिकरी से नेरवा की ओर जा रही थी। हडेऊ नाला के समीप पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया।

विज्ञापन

हादसे में मृत महिला की पहचान नीतू पत्नी नरेश कुमार, निवासी गांव हिराह, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। घायलों में रितिक पुत्र हरी राम, नरेश पुत्र मस्त राम और कामरा पुत्री नरेश कुमार शामिल हैं। ये सभी गांव हिराह, डाकघर धनत, तहसील नेरवा के निवासी हैं। हादसे में श्वेता देवी निवासी गांव व डाकघर मनेवटी, तहसील नेरवा भी घायल हुई हैं। प्रारंभिक उपचार के बाद कुछ घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार नेरवा अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने तहसीलदार नेरवा को प्रभावित परिवारों को तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed