{"_id":"5b76e81642c79246730f444e","slug":"sex-racket-busted-at-sultanpur-chamba-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सास-बहू अपने घर में चला रही थीं देह व्यापार का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सास-बहू अपने घर में चला रही थीं देह व्यापार का धंधा
Sat, 18 Aug 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:56 PM IST
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चंबा कॉलेज के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ला में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया है। सास-बहू अपने घर में इस धंधे को चलाती थीं। जिनके खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
2 of 6
पकड़ी गई महिलाओं का पुलिस मेडकिल करवा रही है। पुलिस को लंबे समय से सुल्तानपुर में देह व्यापार का धंधा होने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में रेड डाली। इस दौरान पांच महिलाओं को धंधा करते हुए पकड़ा गया।
3 of 6
सभी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी रमन शर्मा भी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला व उसकी बहू मिलकर इस धंधे को चलाती थी। उन्होंने देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
4 of 6
इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए दबिश दी। इस दौरान पांच महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिस स्थान पर महिलाएं धंधा चलाती थी। उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर चंबा का डिग्री कॉलेज है।
5 of 6
जहां पर छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती हैं। ज्यादातर छात्राएं इसी रास्ते से होकर कॉलेज को जाती हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करके महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।