बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बहन अर्पिता और आयुष की शादी की रिसेप्शन पर एक वादा किया था। सलमान अब वो वादा पूरा करने जा रहे हैं। दरअसल सलमान बहन की शादी की रिसेप्शन पर गरीब हिमाचलियों के मुफ्त इलाज का वादा पूरा करने जा रहे हैं। ट्यूब लाइट फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को मनाली पहुंचे सलमान ने अपनी बीइंग ह्यूमन संस्था को 12 सितंबर के बाद मंडी में दस दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाने को कहा है।
शिविर में मरीजों की जांच के लिए विशेष रूप से मुंबई से स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए जा रहे हैं। ये स्पेशलिस्ट आंखों, गायनी, हृदय, कैंसर रोगियों की जांच करेंगे। शिविर के बाद हार्ट के गंभीर मरीजों का फोर्टिज हॉस्पिटल गुड़गांव में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। मनाली में सलमान से मिलने के बाद अर्पिता के जेठ आश्रय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिविर की तिथि जल्द तय की जाएगी। शिविर के शुभारंभ पर खुद सलमान खान मंडी आ सकते हैं।
टीवी शो बिग बॉस-10 के लाइव ऑन एयर जाने की घड़ियां नजदीक आने के चलते बालीवुड स्टार सलामन खान को 12 घंटे के भीतर दुबई से मनाली पहुंचना पड़ा है। सलमान खान शुक्रवार को दिनभर दुबई में अपने छोटे भाई सोहेल खान द्वारा नवाजुदीन सिदिकी को लेकर बनाई गई फ्रि की अली नामक फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहे। शाम आठ बजे दुबई से फ्लाइट लेकर वे मुंबई होते हुए सुबह आठ बजे भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर उतरने के दो घंटे बाद सेट पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म होने के चलते सलमान खान का पहले टयूबलाइट के लिए ढ़ाई माह तक कश्मीर में शूटिंग करने का कार्यक्रम था। लेकिन 15 दिन कश्मीर की अशांति की भेंट चढने के बाद सलमान का शूटिंग शेड्यूल गड़बड़ाने लगा। वहीं बिग बॉस-10 के सितंबर माह के आसपास लाइव ऑन एयर जाने की घोषणा ने सलमान खान पर इतना दबाव बनाया हुआ है कि वे बिलकुल भी समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहते। इसके चलते अब सलमान दो माह के बजाए एक माह में ही अपने हिस्से की शूटिंग निपटाने जा रहे हैं।
जबकि हिरोइन समेत अन्य कलाकारों के अकेले के सीन सलमान के बाद फिल्माए जाएंगे। सलमान खान के टाइट शेड्यूल का आलम यह है कि वे जिंदगी में पहली बार गणेश चतुर्थीं मुंबई के बजाए मनाली में मनाते नजर आएंगे। फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान के रहन-सहन और खानपान की खास व्यवस्था की जा रही है।