{"_id":"6271395b388c89609938ee0c","slug":"rohtang-laden-with-snow-restored-a-month-ago-this-year-tourists-will-not-be-able-to-go-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बर्फ की 20 फीट ऊंची दीवारों को काटकर बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में बहाल किया रोहतांग दर्रा, अभी नहीं जा सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बर्फ की 20 फीट ऊंची दीवारों को काटकर बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में बहाल किया रोहतांग दर्रा, अभी नहीं जा सकेंगे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 May 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहतांग पास।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह रोहतांग को इस साल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक माह पहले ही बहाल कर दिया है। बीआरओ ने करीब 60 किमी मार्ग से 20 फीट(6.096) ऊंची बर्फ की दीवारों को काटकर समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को बहाल किया। हालांकि, अभी यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। स्थानीय प्रशासन सड़क का निरीक्षण करेगा, उसके बाद ही इसकी इजाजत दी जाएगी। भारी बर्फबारी की वजह से अक्तूबर 2021 से रोहतांग बंद था। पिछले साल 29 मई को इसे बहाल किया गया था।
इस बार बीआरओ ने करीब एक माह पहले मनाली-रोहतांग सड़क मार्ग से बर्फ हटा दी है। बीआरओ ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी है। रोहतांग बहाल होने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है। मनाली आने वाले सैलानी रोहतांग का दीदार किए बिना नहीं रहते। बर्फ से लकदक रहने वाली रोहतांग की वादियों में अठखेलियां करने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
2 of 5
रोहतांग दर्रा।
- फोटो : संवाद
एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोहतांग दर्रे से बीआरओ ने बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया है। प्रशासन की टीम जल्द इस मार्ग का निरीक्षण करेगी।
3 of 5
रोहतांग दर्रा का नजारा।
- फोटो : संवाद
सड़क और मौसम की स्थिति के आधार पर इस मार्ग पर पर्यटक वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहतांग दर्रा।
- फोटो : संवाद
रोजाना 1,200 वाहनों को ही जाने की अनुमति
रोहतांग के दीदार परमिट लेने के बाद ही किए जा सकेंगे। एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना लगभग 1,200 वाहनों को ही जाने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
चोटियों पर ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
वहीं, मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में मंगलवार को बर्फ के फाहे गिरने और बारिश होने से निचले इलाकों में तापमान लुढ़क गया है। इस कारण घाटी शीतलहर बढ़ गई है। पर्यटन नगरी मनाली सहित ऊझी घाटी में मंगलवार दोपहर को हुई बारिश ने किसानों और बागवानों की भूमि को तर कर दिया है। बारिश होने से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों को राहत मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।