फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: अंधड़-बारिश के साथ बरसे ओले, दिन में ही छा गया अंधेरा, चंबा में कई भवनों को नुकसान

Tue, 03 May 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 May 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: heavy rainfall in Himachal's Chamba, half a dozen roads including NH interrupted, the roof of the house was blown away by the storm
हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में करीब दो माह के सूखे के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, चंबा और लाहौल-स्पीति में अंधड़-बारिश के साथ ओले गिरे। शिमला का रिज मैदान और सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। शिमला में दो घटों में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। कुल्लू के काइस में अंधड़ से पेड़ की टहनी टूटकर एक महिला गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। काइस में बिजली गिरने से दो लड़के जख्मी हुए हैं।

प्रदेश में कई जगह दोपहर 2:30 बजे ही अंधेरा छा गया। उसके बाद 3 बजे से 5 बजे तक झमाझम बारिश हुई। रोहतांग समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। तूफान से चंबा में दो दर्जन से ज्यादा भवनों को नुकसान हुआ है। चंबा में आठ मकानों, छह स्कूल भवनों, नौ गोशालाओं और तीन रसोईघरों की छतें चंबा जिले में उड़ गई हैं। कांगड़ा के इंदौरा में बिजली गिरने से सात भैंसें मर गईं।

himachal weather update: heavy rainfall in Himachal's Chamba, half a dozen roads including NH interrupted, the roof of the house was blown away by the storm
कांगड़ा में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। बारिश कृषि-बागवानी के लिए कहीं राहत दे गई तो कहीं नुकसान कर गई। 

himachal weather update: heavy rainfall in Himachal's Chamba, half a dozen roads including NH interrupted, the roof of the house was blown away by the storm
कुल्लू में तूफान। - फोटो : अमर उजाला

ओलों और अंधड़ से नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश हुई। चंबा जिले में मंगलवार सुबह भारी बारिश से मलबा सड़कों पर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: heavy rainfall in Himachal's Chamba, half a dozen roads including NH interrupted, the roof of the house was blown away by the storm
शिमला में छाया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला

भरमौर-पठानकोट सहित प्रदेश में दो दर्जन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चुराह, बनीखेत और तीसा में बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर तरवाई के पास भारी बारिश से सड़क पर तेज प्रवाह में झरना बहने लगा।

विज्ञापन
himachal weather update: heavy rainfall in Himachal's Chamba, half a dozen roads including NH interrupted, the roof of the house was blown away by the storm
शिमला में ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

यहां कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही थम गई। कुल्लू जिले में तूफान से प्राथमिक पाठशाला भल्याणी की छत उखड़ कर लोगों के खेतों में जा पहुंची। इसमें एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed