फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शपथ ग्रहण के लिए ऐसे रिज पहुंचेंगे वीपीआईपी, 23 गाड़ियों के काफिले के साथ हुई रिहर्सल

Wed, 27 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
rehearsal for vvip movement in shimla for oath taking ceremony
ऐतिहासिक रिज मैदान पर बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने वाली वीपीआईपी मूवमेंट को लेकर शहर के सील्ड रोड पर रिहर्सल करवाई गई। पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले से मिलता-जुलता जेमर लगी गाड़ियों 23 वाहनों का काफिला शहर के विभिन्न रूटों पर दौड़ाया गया।
rehearsal for vvip movement in shimla for oath taking ceremony
इनमें पीएम काफिले की तर्ज पर सबसे पहले पायलट और फिर एंडेव्योर, जैमर गाड़ियों को दौड़ाया गया। चौथे नंबर पर पीएम मोदी की रेंज रोवर जबकि इसके पीछे राजभवन व नेताओं के साथ अधिकारियों की गाड़ियां चलाई गई। काफिले में एंबुलेंस भी रही। 
rehearsal for vvip movement in shimla for oath taking ceremony
यह रिहर्सल मालरोड से होते हुए रामचंद्रा चौक होते हुए रिज मैदान तक करवाई गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान काफिले की मूवमेंट को बहाल करते नजर आए। कई जगहें ऐसी भी थी जहां दूसरे संपर्क मार्ग से आने वाले ट्रैफिक को रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rehearsal for vvip movement in shimla for oath taking ceremony
वहीं, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान तंग सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के बीच कैसे गाड़ियों को आगे बढ़ाना है, इसके भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मालरोड से लेकर अनाडेल, सीटीओ से मालरोड होते हुए रामचंद्रा चौक, जुब्बड़हट्टी से बालूगंज, कल्याणी हेलीपैड से शिमला रूट पर भी दिन भर वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर रिहर्सल होती रही। 
विज्ञापन
rehearsal for vvip movement in shimla for oath taking ceremony
इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग को भी हटाया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यहां रैली के समापन तक अवैध पार्किंग न हों। इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर बनाए गए सेक्टर  पर तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि पीएम किस रूट से रिज पहुंचेंगे, यह अभी तक सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed