फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Menace of dogs in New Shimla; demand for relief.

Shimla News: न्यू शिमला में कुत्तों का आतंक, राहत की मांग

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Menace of dogs in New Shimla; demand for relief.
शिमला। न्यू शिमला सेक्टर एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को बैठक की और कुत्तों के आतंक, अनियमित पानी की आपूर्ति और बिजली बिलों की समस्याओं पर चर्चा की। एसोसिएशन ने सरकार से इन गंभीर मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया है। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विक्रम सेन ने की। लोगों ने बताया कि कुत्तों के आतंक से वृद्धों और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बैठक में बताया कि रोगियों को रात में सोने में भी परेशानी हो रही है। अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति तीसरे दिन की जा रही है जो अक्सर मटमैला होता है। बिजली के बिल भेजना बंद कर दिए हैं और अब संदेश भी नहीं आ रहे हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि बिल जमा न होने पर स्मार्ट मीटर के कारण बिजली काट दी जाएगी और 240 रुपये का जुर्माना लगेगा। एसोसिएशन ने इसे सरकार की ओर से धमकी बताया। बैठक में प्रवीण पटेल, जीडी कालिया, सोहन लाल फोतेदार, अशोक शर्मा और रमेश कपूर सहित कई सभासदों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article