फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ghanahatti School First and Tutu Second in Science Activity Corner

Shimla News: साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में घणाहट्टी स्कूल प्रथम और टुटू द्वितीय

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghanahatti School First and Tutu Second in Science Activity Corner
घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में पाया सम्मान, इनोवेटिव साइंस मॉडल जूनियर वर्ग में क्रिसेंट स्कूल टुटू प्रथम
विज्ञापन

जूनियर क्विज प्रतियोगिता में एसबीएम धामी स्कूल प्रथम
71 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में शनिवार को 33वीं सब-डिविजनल लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खंड के 71 स्कूलों के 450 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी सेक्शन साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में घणाहट्टी स्कूल ने प्रथम, टुटू ने द्वितीय और सुन्नी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इनोवेटिव साइंस मॉडल जूनियर वर्ग में क्रिसेंट स्कूल टुटू ने प्रथम, एसपीआईएस संजौली ने द्वितीय और टुटू ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में कोहबाग ने प्रथम, ढल्ली ने द्वितीय और घणाहट्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर क्विज में एसबीएम धामी ने प्रथम, क्रिसेंट स्कूल टुटू द्वितीय और पैराडाइज स्कूल संजौली तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर क्विज (9वीं से 10वीं) में क्रिसेंट स्कूल प्रथम, ढल्ली द्वितीय और दुर्गापुर स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर सेकेंडरी क्विज में घणाहट्टी प्रथम, सुन्नी द्वितीय और क्रिसेंट स्कूल टुटू तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैथ्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में पैराडाइज स्कूल संजौली प्रथम, पटुखर द्वितीय और डबरी तृतीय रहा। मैथ्स ओलंपियाड सीनियर वर्ग में पैराडाइज स्कूल संजौली प्रथम, क्रिसेंट स्कूल टुटू द्वितीय और सुन्नी तृतीय रहा। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कोटी प्रथम, टुटू द्वितीय और एसपीआईएस संजौली तृतीय रहा। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर जूनियर वर्ग में छेड़ी प्रथम, क्रिसेंट स्कूल टुटू द्वितीय और एसपीआईएस संजौली तृतीय स्थान पर रहा। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर सीनियर वर्ग में ढल्ली प्रथम, गुम्मा द्वितीय और कोहबाग तृतीय स्थान पर रहा।



उपनिदेशक ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
कार्यक्रम के समापन पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा बलूनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और बाल वैज्ञानिकों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। उपशिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनके साथ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. निरुपमा, जिला साइंस कोऑर्डिनेटर पंकज शर्मा, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर प्रदीप कंवर, प्रधानाचार्य चनावग अशोक और मुख्य अध्यापिका कशमल का पानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article