फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Faulty CT scan machine at IGMC repaired.

Shimla News: आईजीएमसी में खराब सीटी स्कैन मशीन ठीक

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Faulty CT scan machine at IGMC repaired.
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के इंमरजेंसी में पंद्रह दिन से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इस मशीन से शनिवार को टेस्ट फिर शुरू हो गए। मशीन के ठीक होने से अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा। 15 दिन तक मशीन के खराब रहने से मरीजों को भटकना पड़ रहा था और निजी लैब में महंगे रेट पर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। इससे मरीजों का उपचार शुरू करने में भी देरी हो रही थी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने माना कि मशीन ठीक करवा दी है। अस्पताल की इमरमेंसी में लगी इस मशीन की अर्थिंग वायर चोरी होने से यह बंद हो गई थी। अब रूटीन में इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती और अस्पताल उपचार करवाने आने वाले मरीजों के सिटी स्कैन टेस्ट शुरू हो गए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article