फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तकनीकी विवि में एक दर्जन पदों पर भर्तियां, 20 तक मांगे आवेदन

Sun, 12 Jan 2020 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in HPTU hamirpur for joa steno and other posts

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए साल में करीब एक दर्जन पदों पर भर्तियां होंगी। विवि में एपीआरओ, जेओए आईटी और स्टेनो समेत 11 विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी तक आवेदन कर सकता है। विश्वविद्यालय ने प्रत्येक पद के लिए एक हजार रुपये से पंद्रह सौ रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश भर में महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क से कुछ दिन पूर्व ही छूट दी है। बावजूद तकनीकी विवि की इन भर्तियों में महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में कोई छूट नहीं दी है।

Recruitment in HPTU hamirpur for joa steno and other posts

निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवि ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, अधीक्षक ग्रेड-1, अधीक्षक ग्रेड-2, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर, असिस्टेंट पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर, पर्सनल असिस्टेंट, लॉ आफिसर, स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और चालक के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के पद के लिए  55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री, नौ वर्ष का सेवाकाल अनुभव, या उपकुलसचिव के पद पर पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव या रिसर्च अस्टेबिलीशमेंट या उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्य अनुभव अनिवार्य है।

Recruitment in HPTU hamirpur for joa steno and other posts

अधीक्षक ग्रेड-1 के पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण, पांच वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। अधीक्षक ग्रेड-2 के पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण, छह वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। सीनियर असिस्टेंट के पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण, तीन वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर के पद के लिए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और तीन वर्ष का अनुभव चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment in HPTU hamirpur for joa steno and other posts

असिस्टेंट पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर के पद के लिए बैचलर डिग्री इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और दो वर्ष का अनुभव चाहिए। पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण, अंग्रेजी टाइपिंग, स्टेनोग्राफी और पांच वर्ष का अनुभव,  लॉ-आफिसर के पद के लिए लॉ-ग्रेजुएट और पांच वर्ष का अनुभव, स्टेनो टाइपिस्ट के पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण और शॉर्ट हैंड और कंप्यूटर टाइपिंग, जबकि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और कंप्यूटर टाइपिंग या बीसीए, एमसीए, बीटेक या इसके समकक्ष उच्च शिक्षा अनिवार्य है।

विज्ञापन
Recruitment in HPTU hamirpur for joa steno and other posts

वहीं चालक के पद के लिए मैट्रिक, एलएमवी लाइसेंस और पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं आरएंडपी नियमों की अधिक जानकारी के लिए तकनीकी विवि की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, तकनीकी विवि के कुल सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि विवि में 11 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क पर उन्होंने कहा कि भरे जाने वाले पदों में कोई भी पद आरक्षित श्रेणी के लिए नहीं, जिसके चलते आवेदन शुल्क में छूट नहीं दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed