साल 1983 के क्रिकेट विश्वकप में जीत के हीरो रहे पूर्व कप्तान कपिल देव पर बन रही फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह धीरे-धीरे क्रिकेटर के रंग में रगने लगे हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रणवीर सिंह ने दो सत्रों में अभ्यास किया। रणवीर सिंह क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टेनिस गेंद के साथ क्षेत्ररक्षण का अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा कपिल देव की गेंदबाजी का एक्शन और तकनीक भी सीख रहे हैं।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम कपिल देव के नेतृत्व में वर्ष 1983 में पहली बार क्रिकेट के विश्वकप विजेता बनी थी। इस पर कबीर खान के निर्देशन में फिल्म 83 बनाई जा रही है।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और पूर्व क्रिकेट इन दिनों धर्मशाला में हैं। कपिल देव अभिनेता रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सीखा रहे हैं। साथ ही अपने जीवन के बारे भी उनको जानकारी दे रहे हैं।
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इससे कि रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के जीवन पर आधारित अभिनय को अच्छे से निभा सकें। फिल्म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बेटी आमिया देवी भी निर्देशन में अहम भूमिका निभा रही हैं। पूर्व क्रिकेटर सरदार बलविंद्र सिंह संधू भी धर्मशाला में हैं।