गेयटी थियेटर में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
गेयटी में कलाकारों ने बिखेरे जलवे, मनमोहक नृत्य ने लूटी वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकारों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबकी वाहवाही लूटी। समारोह का आकर्षण रहे नृत्य को देखकर सभी मुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम देशभक्ति है और हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसका अधिक से अधिक व्यावहारिक उपयोग होना चाहिए ताकि देश के नागरिकों विशेषकर युवाओं के बीच राष्ट्र भक्ति की भावना सृजित हो।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्तरों पर हिन्दी को प्रोत्साहन देने के प्रयास किए जा रहे हैंए लेकिन इस बावजूद हिन्दी को अभी तक वह स्थान नहीं मिल सका है जिसकी यह हकदार है। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि हमारी युवा पीढ़ी हिन्दी भाषा के प्रयोग से बचती हैए जबकि यह भाषा देश की एकता का मंत्र है।
राज्यपाल ने भी समारोह के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।