फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में पानी के लिए मचा हाहाकार, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

Thu, 07 Apr 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Apr 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
water crisis in shimla city, chakka jam by people.
शिमला शहर में पानी की भारी किल्‍लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लोगों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम शुरू कर दिया है। कई इलाकों में हफ्ते में एक दिन कुछ मिनटों के लिए पानी की सप्लाई मिल रही है। 8 दिनों से पानी की सप्लाई न मिलने से परेशान टूटु के लोगों ने बुधवार को टूटु-नालागढ़ सड़क पर चक्काजाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर में पानी की भारी किल्‍लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लोगों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम शुरू कर दिया है। कई इलाकों में हफ्ते में एक दिन कुछ मिनटों के लिए पानी की सप्लाई मिल रही है। 8 दिनों से पानी की सप्लाई न मिलने से परेशान टूटु के लोगों ने बुधवार को टूटु-नालागढ़ सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

water crisis in shimla city, chakka jam by people.
शाम करीब साढ़े चार बजे लोग टुटू बाजार में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक स्थानीय लोग नारेबाजी करते रहे। साढ़े छह बजे नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़क से हटने के लिए तैयार हुए। - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब साढ़े चार बजे लोग टुटू बाजार में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक स्थानीय लोग नारेबाजी करते रहे। साढ़े छह बजे नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़क से हटने के लिए तैयार हुए।

water crisis in shimla city, chakka jam by people.
स्थानीय निवासी विजेंद्र मेहरा ने बताया कि टूटु में आठ से दस दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। अधिकतर क्षेत्रों में आईपीएच की सप्लाई है। बार बार आईपीएच से लोगों की मांग के अनुरूप पानी का बंदोबस्त करने का आग्रह किया गया है बावजूद इसके विभाग गंभीर नहीं है। टूटु के कुछ क्षेत्रों में नगर निगम भी पानी की सप्लाई देता है लेकिन अधिकतर लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय निवासी विजेंद्र मेहरा ने बताया कि टूटु में आठ से दस दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। अधिकतर क्षेत्रों में आईपीएच की सप्लाई है। बार बार आईपीएच से लोगों की मांग के अनुरूप पानी का बंदोबस्त करने का आग्रह किया गया है बावजूद इसके विभाग गंभीर नहीं है। टूटु के कुछ क्षेत्रों में नगर निगम भी पानी की सप्लाई देता है लेकिन अधिकतर लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
water crisis in shimla city, chakka jam by people.
उधर, कसुम्पटी में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर पानी की किल्‍लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम और सरकार पानी की सप्लाई को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों को बावड़ियों से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी हफ्ते में एक बार मिलता है जबकि बिल पूरे महीने का वसूल होता है। - फोटो : अमर उजाला

उधर, कसुम्पटी में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर पानी की किल्‍लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम और सरकार पानी की सप्लाई को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों को बावड़ियों से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी हफ्ते में एक बार मिलता है जबकि बिल पूरे महीने का वसूल होता है।

विज्ञापन
water crisis in shimla city, chakka jam by people.
न्यू शिमला के कंगनाधार में पानी के असमान वितरण के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते आठ दिनों से कंगनाधार के एक ब्लॉक में पानी की सप्लाई हो रही है जबकि दूसरे ब्लाक में लोगों को पानी की एक बूंद तक नही मिली। लोगों का कहना है कि अगर एमसी ने पानी का असमान वितरण नहीं रोका और सभी लोगों को बराबर पानी नहीं दिया गया तो सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

न्यू शिमला के कंगनाधार में पानी के असमान वितरण के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते आठ दिनों से कंगनाधार के एक ब्लॉक में पानी की सप्लाई हो रही है जबकि दूसरे ब्लाक में लोगों को पानी की एक बूंद तक नही मिली। लोगों का कहना है कि अगर एमसी ने पानी का असमान वितरण नहीं रोका और सभी लोगों को बराबर पानी नहीं दिया गया तो सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed