फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में राहत बनकर बरसी बारिश, रोहतांग में बर्फबारी से कूल-कूल हुआ मौसम

Wed, 12 Jun 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
rainfall recorded in shimla and snowfall in rohtang himachal
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मंगलवार को दोपहर तक भीषण गर्मी पड़ी। दोपहर बाद शिमला, सिरमौर, कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 

rainfall recorded in shimla and snowfall in rohtang himachal
- फोटो : अमर उजाला

मनाली-लेह मार्ग के बीच आने वाले रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग के साथ कुंजुम दर्रा, बारालाचा में ताजा हिमपात हुआ है। सूबे में बुधवार को भी तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है।

rainfall recorded in shimla and snowfall in rohtang himachal
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

उधर, राजधानी शिमला में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। शिमला में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी शिमला में मंगलवार शाम करीब पांच बजे आधे घंटे के लिए बारिश और ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rainfall recorded in shimla and snowfall in rohtang himachal
कुल्लू में बारिश - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में हल्की बूंदाबांदी हुई। ढालपुर में तेज अंधड़ से लोगों को परेशान होना पड़ा। जिला मुख्यालय में कई जगहों पर बिजली भी बाधित रही। मंडी के कुछ क्षेत्रों में भी मंगलवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
rainfall recorded in shimla and snowfall in rohtang himachal
सिरमौर में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

जिला सिरमौर के नौहराधार के तलागना, चौरास, उलाना में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से आडू की 30 फीसदी फसल नष्ट हो गई। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मंगलवार को दिन भर मौसम साफ रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed