फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दुल्हन के जोड़े में सावित्री ने शहीद पति को दी अंतिम विदाई, रोया पूरा गांव

Mon, 18 Feb 2019 07:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Feb 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Wife bids adieu to martyr Tilak Raj in Kangra Himachal

पुलवामा आतंकी हमले में जवाली उपमंडल की नाणा पंचायत के जंद्रो गांव के शहीद सीआरपीएफ के जवान तिलक राज की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

Pulwama Terror Attack Wife bids adieu to martyr Tilak Raj in Kangra Himachal

हर आंख नम, पूरी पंचायत गम में डूबी, पाकिस्तान के खिलाफ लोगों के दिलों में आक्रोश, देश पर मर-मिटने को आतुर हर वर्ग शहीद के घर से लेकर श्मशानघाट तक हुर्रियत के खिलाफ, पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीद तिलक राज अमर रहे के नारे लगा रहा था।

Pulwama Terror Attack Wife bids adieu to martyr Tilak Raj in Kangra Himachal

रो-रोकर बेसुध हो रही पत्नी सावित्री देवी ने दुल्हन का जोड़ा पहनकर देश पर कुर्बान हुए वीर पति के अंतिम दर्शन किए। शहीद की अंतिम विदाई से पहले पत्नी को दुल्हन के उसी जोड़े में सजाया गया, जिसमें उसका विवाह के बाद घर में प्रवेश हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Wife bids adieu to martyr Tilak Raj in Kangra Himachal

बड़े भाई बलदेव ने शहीद को मुखाग्नि दी। इससे पहले सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी देकर हवा में गोलियां चलाईं। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ इतनी उमड़ी कि शहीद की अंतिम यात्रा घर के मुख्य गेट से नहीं निकल पाई।

विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Wife bids adieu to martyr Tilak Raj in Kangra Himachal

 घर के आंगन से सड़क तक भीड़ को देखते हुए पार्थिव शरीर को घर के पीछे से खेतों के रास्ते ले जाया गया। इससे पूर्व सुबह शहीद का पार्थिव शरीर जंद्रो गांव स्थित उनके घर करीब 9:30 बजे जैसे ही पहुंचा, तो मां और पत्नी बेसुध हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed