{"_id":"5b62e9ca4f1c1b75568b4dc4","slug":"private-company-recruitment-for-796-posts-in-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"796 पदों के लिए हो रही है भर्ती, मिलेगा 19 हजार रुपये वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
796 पदों के लिए हो रही है भर्ती, मिलेगा 19 हजार रुपये वेतन
Fri, 03 Aug 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुंदरनगर की निजी कंपनी 796 पदों के लिए स्थायी रोजगार देने जा रही है। कंपनी ने इन पदों के लिए 11 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। हिमाचल मैन पॉवर एसोसिएट्स लिमिटेड विभिन्न श्रेणियों में आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा धारक, स्नातक, एमबीए पास युवाओं को नौकरी देगी।
2 of 5
कंपनी नेशनल और मल्टीनेशनल फर्मों में रोजगार देगी। कंपनी महिंद्रा, वर्धमान, चैकमेट, पैराग्रीन, सतीन क्रेडिट केयर के लिए युवाओं की भर्ती करेगी। कंपनी के एमडी अविनाश शर्मा ने कहा कि कंपनी कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, सिविल, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, कम्युनिटी सर्विस ऑफिसर, मशीन ऑपरेटर हेल्पर, भर्ती अधिकारी के 796 पदों के लिए भर्ती करेगी।
3 of 5
प्रदेश भर के युवा इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन युवाओं से स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी के कार्यालय हिमाचल मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थियेटर सुंदरगनर मंडी पिन कोड 175019 के पते पर डाक से भेज सकते हैं। डाक लिफाफे के सबसे ऊपर अभ्यर्थियों को पोस्ट का नाम लिखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इन पदों के आयु सीमा 18 से 43 वर्ष तय की गई है। विभिन्न पदों पर कंपनी 12500 से 19325 रुपये वेतन प्रतिमाह देगी। चयन प्रक्रिया सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा पर आधारित रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को रहने और खाने पीने की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
इसके अलावा अन्य वित्तीय लाभ भी चयन के बाद कर्मचारियों को कंपनी से देय होंगे। अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, पंजाब, मोहाली, जीरकपुर, बद्दी, सोलन के प्लांटों में नियुक्ति मिलेगी। इस परीक्षा का परिणाम 15 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर भेजे जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।