फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइनस पांच डिग्री तापमान में बर्फ से ढकी इस झील में डुबकी लगाता है पुजारी, जानिए वजह

Wed, 13 Feb 2019 04:52 PM IST
ashok chauhan रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: ashok chauhan Updated Wed, 13 Feb 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Priest  plunge in snow covered Saryolasar Lake in minus degree temperature in kullu himachal

देवभूमि हिमाचल के मंदिरों से जुड़ी देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। हिमाचल के कई मंदिर आज भी कई रहस्यों से भरे पड़े हैं। ऐसा ही एक धार्मिक स्थल कुल्लू जिले में स्थित सरयोलसर झील है।


 

Priest  plunge in snow covered Saryolasar Lake in minus degree temperature in kullu himachal

पांच फुट बर्फ से लकदक सरयोलसर झील में देवता का पुजारी माइनस डिग्री तापमान में डुबकी लगाता है। समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर इन दिनों बर्फबारी से लकदक है।
 

Priest  plunge in snow covered Saryolasar Lake in minus degree temperature in kullu himachal

कड़ाके की ठंड से जहां झील का पानी लगभग एक फीट तक जम गया है वहीं झील के ऊपर पांच फुट बर्फ की मोटी परत जमी है। जाड़े के मौसम में जहां घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं देवता चोतरू नाग के नवनियुक्त पुजारी संतोष कुमार ने देवता के आदेशों का निर्वहन करते हुए झील के
माइनस पांच डिग्री तापमान में स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priest  plunge in snow covered Saryolasar Lake in minus degree temperature in kullu himachal

उनके साथ गए महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, बिहारी लाल, हीरा लाल, रमेश कुमार, देवता के गूर सुर्जन सिंह ने कहा कि उन्होंने बर्फ के बीच सरयोलयर पहुंचने में पांच घंटे का समय लगा। शोधा गांव स्थित देवता चोतरू नाग के देवालय से 11 किलोमीटर का लंबा सफर पैदल तय करना पड़ा है।

विज्ञापन
Priest  plunge in snow covered Saryolasar Lake in minus degree temperature in kullu himachal

उन्होंने कहा कि देवता का फागली उत्सव 14 फरवरी से शुरू हो रहा है, ऐसे में देवता ने संतोष कुमार को नया पुजारी नियुक्त किया है। देवता के आदेश पर उन्होंने 11 फरवरी को सरयोलसर झील में शाही स्नान किया है। महेंद्र कुमार, विनोद कुमार और बिहारी लाल ने कहा कि झील बर्फ से पूरी तरह से दब गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed