फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन मेधावियों को नवाजेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानिए इनकी उपलब्धियां

Tue, 30 Oct 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 Oct 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
president of ramnath kovind awarded these students

विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे।समारोह में धर्मशाला की एक ऐसी होनहार बेटी भी एमकॉम में टॉप करने पर गोल्ड मेडल से नवाजी जाएंगी, जो कुछ सुन भी नहीं पाती और सही ढंग से बोलने में भी असमर्थ है। पिता मोहब्बत सिंह के साथ दीक्षांत समारोह की रिहर्सल में पहुंची धर्मशाला की रेनु ने बताया कि जो किया मेहनत के बूते किया। क्लास में जो समझ नहीं आता था, साथियों और शिक्षकों से बिना शर्म किए पूछ लेती थी। बैंक अधिकारी बनने के लिए एक बार लिखित परीक्षा भी पास की है। रेनु ने बताया कि शिक्षकों के और पिता ने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पिता मोहब्बत सिंह ने बताया कि बेटी की हिम्मत थी जो मैं भी इसके लिए कुछ कर पाया।  

president of ramnath kovind awarded these students

दीक्षांत समारोह की रिहर्सल में व्हील चेयर पर पत्नी के साथ पहुंचे ढलियारा कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। उन्हें समारोह में पीएचडी इंग्लिश लिटरेचर की डिग्री दी जानी है। डॉ. अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने जिंदगी में लक्ष्य तय कर तमाम मुश्किलों का अपनी पत्नी कुसुम वर्मा के साथ मिलकर मुकाबला किया। 

president of ramnath kovind awarded these students

दीक्षांत समारोह में धर्मशाला डिग्री कॉलेज के शिक्षक डॉ. मंजीत सिंह को कामर्स में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाना है। 2016-17 के बैच में पीएचडी पूरी करने वाले डॉ. मंजीत सिंह विकलांगता के ग्रस्त है। बावजूद इसके न केवल डिग्री कॉलेज में शिक्षक बने बल्कि इसके साथ पढ़ाई को जारी रखकर पीएचडी की डिग्री भी प्राप्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
president of ramnath kovind awarded these students

ज्योतिषाचार्य में जीवन कुमार को मिलेगा गोल्ड मेडल 
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में ज्योतिषाचार्य में जीवन कुमार ने टॉप किया है। उन्हें भी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से नवाजा जाना है। जीवन कहते हैं कि यह उनके लिए यादगार पल होगा कि राष्ट्रपति जिस समारोह के मुख्य अतिथि हों उसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिलेगा।

विज्ञापन
president of ramnath kovind awarded these students

मंडी की कुसुमलता और नालागढ़ की कुलविंदर कौर को मिलेगा मेडल 
दीक्षांत समारोह में जिला मंडी की कुसुमलता को एमए राजनीति शास्त्र में टॉप करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा जाना है। पीजी कॉलेज मंडी की छात्रा कुसुमलता का कहना है कि उन्हें यह सम्मान पा कर और मेहनत करने को ऊर्जा मिलेगी। वहीं एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की सत्र 2017 में टॉपर रही नालागढ़ के भुजिया संस्थान की छात्रा कुलविंदर कौर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed