पर्यटन नगरी मनाली में दीपावाली मनाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली के मौके पर पर्यटकों को मनाली के सैर सपाटे पर होटलों में 40 फीसदी तक छूट मिलेगी। मनाली होटल एसोसिएशन ने होटलों में छूट की घोषणा की है। दशहरा सीजन में मनाली का पर्यटन कारोबार सामान्य रहने से पर्यटन नगरी मनाली के व्यवसायियों की नजरें अब दीपावली पर टिकी हैं। इसके लिए देशभर से एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।
दीपावली मनाने मनाली आने का प्लान बनाइए, होटलों में 40 फीसदी छूट पाइए
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन