फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10500 फीट ऊंचाई पर बने इस मंदिर में पूरी होती है हर मनोकामना, ये है पौराणिक मान्यता

Tue, 18 Jun 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
people have deep faith in mata budhi nagin situated at kullu himachal
माता बूढ़ी नागिन झील - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश के लोगों में गहरी देव आस्था इसके वैज्ञानिक पहलुओं पर हावी रहती है। कुल्लू जिले के लोगों में भी देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। 

people have deep faith in mata budhi nagin situated at kullu himachal
माता बूढ़ी नागिन मंदिर - फोटो : अमर उजाला

 समुद्रतल से करीब 10, 500 फीट पर सरयोलसर में वास करने वाली माता बूढ़ी नागिन पर घाटी के लोगों की गहरी आस्था है। आषाढ़ संक्रांति से यहां श्रद्धालुओं का मेला लग गया है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए  पहुंच रहे हैं।

people have deep faith in mata budhi nagin situated at kullu himachal
माता बूढ़ी नागिन झील - फोटो : अमर उजाला

माता के मंदिर के कपाट सर्दी के दिनों पांच माह तक बंद रहते हैं। इसके बाद सात महीने तक श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में पूजा पाठ के साथ देसी घी का चढ़ावा चढ़ाया जता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people have deep faith in mata budhi nagin situated at kullu himachal
माता बूढ़ी नागिन मंदिर के लिए रास्ता - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर माता बूढ़ी नागिन को घी की धार चढ़ाते हैं। घाटी के रघुपुर, कराड़, जांजा, आनी, बंजार, करसोग, निरमंड, कुल्लू और कुमारसैन आदि के लोगों में माता बूढ़ी नागिन के प्रति गहरी आस्था है।

विज्ञापन
people have deep faith in mata budhi nagin situated at kullu himachal
माता बूढ़ी नागिन का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

हर साल गर्मी के दिनों में यहां उत्सव जैसा माहौल रहता है। करीब एक किलोमीटर की परिधि में फैली माता की पवित्र झील सरयोलसर के चारों ओर सुख-शांति ओर समृद्धि के लिए घी की फेरी दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed