फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भीषण अग्निकांड में 100 झुग्गियां जलकर राख, 10 लाख का नुकसान

Mon, 17 Jun 2019 10:58 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
one hundred Shanties gutted in fire in una himac
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना में स्वां नदी से सटे घालुवाल इलाके में भीषण अग्निकांड में 100 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आग से 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।  सुबह 11 बजे लगी आग ने करीब एक घंटे के भीतर झुग्गियों में रखे खाने-पीने के सामान, गैस सिलिंडर, गहने, 90 हजार नकदी और बाइक को राख के ढेर में बदल दिया।

one hundred Shanties gutted in fire in una himac
आग की भेंट चढ़ी नकदी - फोटो : अमर उजाला

 घटना के वक्त बिहार के प्रवासी मजदूर काम पर गए थे जबकि बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच सिर से छत छिनने की वजह से प्रवासी मजदूर बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए हैं।

one hundred Shanties gutted in fire in una himac
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार घालुवाल के पास झुग्गियों में जहेंद्र सिंह, सुनील, दाहू सीस, राम चौधरी, सींटू कुमार, शकर महतो, मगन, जैकि मैहतो, अरुण महतो सहित करीब सौ लोगों की झुग्गियां हैं। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। प्रवासी परिवार रोज की तरह बच्चों को झुग्गियों में छोड़कर काम पर निकल गए। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे एक तरफ से झुग्गियों में आग भड़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
one hundred Shanties gutted in fire in una himac
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

वहां पर मौजूद बच्चे शोर मचाते इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते सारी झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब 11.30 बजे दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि इस घटना में पीड़ित परिवारों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
one hundred Shanties gutted in fire in una himac
झुग्गियों में आग - फोटो : अमर उजाला

आग झुग्गियों में बुरी तरह से फैल चुकी थी। उन्होंने घटना की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।वहीं झलेड़ा के पास ऊना-अंब रोड पर शनिवार देर रात एक कबाड़ के स्टोर में आग लग गई। आग लगने से कारोबारी को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। जिला फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed