{"_id":"815169790a11b547d3de164545a40e88","slug":"people-came-to-help-baksho-devi-of-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ
Fri, 25 Dec 2015 07:59 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऊना की गरीब उड़नपरी बख्शो के सपनों को पंख लग गए हैं। अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा बख्शो को कांगड़ा में मार्च में होने वाले एक समारोह में सम्मानित करेंगे। आदर्श भारत सेवा संस्था के अध्यक्ष तथा ग्रेट खली के पीआरओ अमित शर्मा ने अमर उजाला से संपर्क कर बताया कि बख्शो देवी को न केवल संस्था के समारोह में सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उसकी प्रतिभा को देखते हुए ग्रेट खली से उसे खेलों में स्पांसरशिप भी दिलाई जाएगी।
सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ
2 of 8
अमेरिका में रह रहे एनआरआई जगजीत सिंह राणा ने फोन कर अपने प्रतिनिधि को बख्शो के घर भेज कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इनके अलावा बख्शो को रमन पाठक ने 2100, दमामियां मंदिर के सेवादार बाबा मान सिंह ने 1100, सतपाल सिंह ने 200 रुपये की मदद की।
सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ
3 of 8
लड़की की मदद के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव राकेश शर्मा से भी मामला उठाएंगे। फेसबुक पेज वॉयस ऑफ सरकाघाट के संचालक डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि होनहार बेटी बख्शो की मदद के लिए तैयार हैं। उनका पूरा ग्रुप बेटी की मदद करेगा। हिमाचल के चर्चित लेखक तथा कहानीकार एसआर हरनोट ने बख्शो देवी को 5100 की मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ
4 of 8
वहीं, जिला युवा सेवाएं खेल विभाग ने भी बख्शो की खुलकर मदद करने
का वादा किया है। जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने कहा कि बख्शो के हुनर को
देखते हुए उसे प्रदेश सरकार के बिलासपुर स्थित खेल छात्रावास में दाखिला
दिलाने का केस पुरजोर तरीके से चयन कमेटी के समक्ष समक्ष उठाया जाएगा।
स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से डीएसओ ने स्पोर्ट्स किट दिलाने का भी ऐलान
किया।
विज्ञापन
सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ
5 of 8
प्रदेश
के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फोन पर बख्शो देवी से संपर्क किया।
उन्होंने बख्शो और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा बिटिया
को खेलों में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बख्शो देवी को 11 हजार रुपये देने की घोषणा
की है। उन्होंने बख्शो देवी को बधाई देते हुए कहा कि बेहद कठिन
परिस्थितियों में बिना किसी संसाधन के हिमाचल की इस बेटी ने जो कारनामा कर
दिखाया है वह काबिलेतारीफ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।