फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से लकदक रोहतांग में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, तस्वीरों में देखें खूबसूरत वादियां

Sun, 16 Jun 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
heavy inflow of tourist in manali and rohtang pass To see snow
रोहतांग में पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

गर्मी के बीच रोहतांग में बीते दिनों गिरी ताजा बर्फ से मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में मैदानों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली पहुंच रहे सैलानियों में बर्फ से लकदक 13050 फीट ऊंचे विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे की सैर के लिए मारामारी का माहौल है।

heavy inflow of tourist in manali and rohtang pass To see snow
रोहतांग में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग में बर्फ से ढकी वादियों के नजारों को निहारने के लिए यहां देश-विदेश के सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रोहतांग का परमिट न मिलने से सैलानी लाहौल का परमिट लेकर ही रोहतांग का सैर सपाटा कर रहे हैं।

heavy inflow of tourist in manali and rohtang pass To see snow
रोहतांग में पर्यटक वाहन - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग के साथ बर्फ से लदी कुंजुम दर्रा, बारालाचा की पहाड़ियां भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। हालांकि ट्रैफिक जाम रोहतांग पहुंचने में अभी भी एक बड़ी बाधा बना हुआ है। इसके चलते सैलानियों का सारा मजा किरकिरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy inflow of tourist in manali and rohtang pass To see snow
रोहतांग में पर्यटक वाहन - फोटो : अमर उजाला

मनाली से 51 किलोमीटर की दूर रोहतांग तक का सफर ढाई से तीन घंटे में तय हो जाता है, लेकिन इन दिनों आने-जाने में 10 से 15 घंटे लग रहे हैं।  ऐसे में देश भर से रोहतांग घूमने आ रहे पर्यटकों और यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस और होमगार्ड के जवानों के भी पसीने छूट रहे हैं। 

विज्ञापन
heavy inflow of tourist in manali and rohtang pass To see snow
मनाली शहर में जाम - फोटो : अमर उजाला

जाम की स्थिति मनाली के साथ लगते गुलाबा से शुरू हो जाती है। सबसे अधिक समस्या मढ़ी से आगे रोहतांग दर्रे के बीच आ रही है। बताया जा रहा है कि रोहतांग के पास एक 30 मीटर का पैच बेहद संकरा और खराब है। वहीं मनाली शहर में रात के समय ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed