फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नूरपुर हादसे की पीड़ित माताओं ने विधायकों की पत्नियों को लिखा पत्र, छलका दर्द

Sat, 20 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
nurpur bus accident victim children mothers write letter to MLAs of himachal pradesh

नूरपुर स्कूल बस हादसे में मारे गए बच्चों की माताओं ने विधायकों की पत्नियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। अप्रैल 2018 में हुए हादसे का दर्द शुक्रवार धर्मशाला में बयान करते हुए मृतक बच्चों के परिजनों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।

nurpur bus accident victim children mothers write letter to MLAs of himachal pradesh

समाजसेवी संजय शर्मा की अगुवाई में मृतक बच्चों की माताओं, दादियों और परिजनों ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। बताया कि प्रदेश के 68 विधायकों की पत्नियों को पत्र लिखकर मामले की जांच में सहयोग की अपील की गई।

nurpur bus accident victim children mothers write letter to MLAs of himachal pradesh

मृतक बच्चों की माताओं सुरक्षा देवी, मीना कुमारी, मनोज कुमारी, रेखा देवी, रीमा देवी, सरला देवी, मंगला देवी, कमला देवी, रीनू और कमला ने कहा कि उन्होंने सरकार को जगाने के लिए जुलूस निकाले। जिला प्रशासन के दर पर नाक भी रगड़ी, लेकिन उन्हें न्याय देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
nurpur bus accident victim children mothers write letter to MLAs of himachal pradesh

अब उन्होंने सीबीआई जांच करवाने के लिए 68 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की पत्नियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। अगर इस बार भी सरकार नहीं जागी और हादसे की सीबीआई जांच नहीं करवाई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

विज्ञापन
nurpur bus accident victim children mothers write letter to MLAs of himachal pradesh

समाजसेवी संजय शर्मा ने कहा कि नूरपुर बस हादसे में अपने लाडलों को खो चुकी माताओं को न्याय न मिला तो आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं रह जाएगा। इससे भी बात न बनी तो वे दिल्ली में पीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed