{"_id":"6aa6adbbc33c9ea402077ab5","slug":"schools-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-785966-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बल्देयां स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बल्देयां स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विजेता का खिताब
विज्ञापन
जनेडघाट में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक की अंडर-19 वर्ग की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट में संपन्न हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदेंया को सर्वश्रेष्ठ विजेता का खिताब मिला। मशोबरा ब्लॉक के 20 सरकारी और निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 376 छात्र खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, डॉ. नरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि रहे। प्रोफेसर मंजू कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सोहन रांटा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र कौशिक ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वॉलीबॉल में कुफरी ने प्रथम और मुंडाघाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में मशोबरा प्रथम और बलदेंया द्वितीय रहा। खो-खो में घैणी ने पहला और नीन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन और योग में बलदेंया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुंडाघाट और क्यारकोटी द्वितीय रहे। शतरंज में कुफरी प्रथम और आरपीएस बलदेंया द्वितीय स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में बलदेंया स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में आरपीएस बलदेंया प्रथम और जनेडघाट द्वितीय रहा। सुगम संगीत और समूह गान में कोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनेडघाट और एमपीएस मशोबरा द्वितीय रहे। शास्त्रीय गायन और भाषण प्रतियोगिता में दुर्गापुर प्रथम रहे। एकल नाटक में एमपीएस मशोबरा प्रथम और जनेडघाट द्वितीय स्थान पर रहे। वाद्य संगीत में बलदेंया प्रथम और कोटी द्वितीय रहे। संस्कृत गीतिका में एमईएस मशोबरा ने प्रथम और कोटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं संस्कृत सुभाषितानी में जनेडघाट प्रथम और एमईएस मशोबरा द्वितीय स्थान पर रहे।