फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nagar nigam news shimla

Shimla News: आजीविका भवन शिफ्ट नहीं हुए तहबाजारी, स्टॉल पड़े खाली

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam news shimla
नगर निगम ने आजीविका भवन की छत परचिह्नित की है जगह, शिफ्ट नहीं हो रहे तहबाजारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार और मिडल बाजार से शिफ्ट किए गए तहबाजारी आजीविका भवन में कारोबार करने के लिए तैयार नहीं हैं। नगर निगम के आदेशों के बावजूद एक भी तहबाजारी ने आजीविका भवन में शिफ्ट नहीं किया है। नगर निगम ने लोअर बाजार, मिडल बाजार और लक्कड़ बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। इन बाजारों में कई साल से सड़क पर दुकानें सजा रहे तहबाजारियों को आजीविका भवन में जगह मुहैया करवाई गई है। इसके लिए यहां स्टॉल लगाने की सुविधा दी गई है।
नगर निगम ने सभी शिफ्ट किए तहबाजारियों को आजीविका भवन में ही कारोबार करने के निर्देश दिए हैं लेकिन तहबाजारी यहां आने को तैयार नहीं हैं। इनका कहना है कि आजीविका भवन में लोगों की आवाजाही नहीं है। सब्जी मंडी सड़क बंद होने के बाद इस भवन में होने वाली आवाजाही और घट गई है। नगर निगम को शहर के दूसरे स्थानों पर तहबाजारियों के लिए जगह चिह्नित करने को कहा गया है। तहबाजारियों का कहना है कि जब तक नगर निगम उनके लिए उचित स्थान चिह्नित नहीं कर लेता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। ये तहबाजारी बाजार में भी दुकानें नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम भी औचक निरीक्षण कर बाजारों में जाकर इन पर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन जरूरी है। बाजार में अतिक्रमण न हो, इसके लिए रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। तहबाजारियों को आजीविका भवन में शिफ्ट होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed