अगर आपका भी एसबीआई में खाता है तो अब आप भी अपनी जेब ढीली करने के लिए तैयार रहे। बैंक आपसे भी अपनी इन सेवाओं के लिए शुल्क वसूलने जा रहा है। आइए जानते हैं किन सेवाओं पर शुल्क देना होगा-
एसबीआई एक जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। चाहे एटीएम से पैसा निकालना हो गया पुराने कटे फटे नोट बदलना। इन सभी के लिए अब शुल्क चुकाना होगा।
एसबीआई शिमला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र से जारी दिशा निर्देशों के तहत एक जून से ये व्यवस्था लागू हो रही है। एसबीआई से एक माह में अब चार बार ही पैसा फ्री में निकाला जा सकेगा। चाहे बैंक से निकासी हो एटीएम से पैसे निकालना। अगर 4 बार से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो हर ट्रांजेक्शन पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
एटीएम से चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर 10 रुपये शुल्क देना होगा। एसबीआई के कार्ड से दूसरे बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा पैसे निकालने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा। एक जून से एसबीआई जाकर कटे फटे पुराने नोट बदलवाने पर भी शुल्क देना होगा।
अगर 20 कटे-फटे नोट, जिनकी कीमत 5000 रुपये तक होगी, बदलता है तो उस पर कोई शुल्क नहीं है। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की संख्या अगर 20 से ज्यादा है तो हर नोट पर दो रुपये एवं सर्विस टैक्स देना होगा। अगर नोटों की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा है तो दो रुपये प्रति नोट और पांच रुपये प्रति हजार चुकाना पड़ेगा।