फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आश्विन नवरात्रः एक क्लिक में करें मां के 12 दिव्य स्वरूपों के दर्शन

Sun, 02 Oct 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
navratri festival: Worship in 12 shaktipeeth in himachal.

आश्विन नवरात्र शुरू हो गए हैं। सभी शक्तिपीठों पर श्रद्घालु उमड़ आए हैं। आप भी दर्शन कीजिए। ये माता चिंतपूर्णी का भव्य मंदिर है। हिमाचल के ऊना में स्थित मां चिंतपुर्णी का मंदिर भी प्रसिद्घ 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां मां सती के शरीर का एक हिस्सा गिर गया था। चिंतपुर्णी को मां चिनमास्तिका देवी के नाम से भी जाना जाता है। यहां नवरात्र में सुबह 5:00 बजे आरती और शाम को 8:00 बजे आरती व भोग लगेगा। कपाट मात्र एक घंटे के लिए रोजाना रात साढ़े 11 से साढे 12 बजे तक बंद रहेंगे। मैया को रोजाना चना, पूरी, सूखे मेवे, बर्फी, खीर व हलवा सहित अन्य व्यंजनों का भोग लगेगा।

navratri festival: Worship in 12 shaktipeeth in himachal.

ये कांगड़ा स्थित ज्वालाजी मां का भव्य मंदिर है। यहां हर समय मां आग की ज्वाला के रूप में दर्शन देती है। ये ज्वाला कभी नहीं बुझती। कहते हैं अकबर ने भी इसे बुझाने की कोशिश की थी मगर नाकाम रहा। मां का चमत्कार देख बाद में उसने यहां सोने का छत्र मां को अर्पित किया था। यहां मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल जाएंगे। मंदिर में रोजाना पांच आरतियां होंगी। सुरक्षा के मद्देजनर 16 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम से चप्पे चप्पे तक हर गतिविधि पर नजर रहेगी। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही दर्शनों को भेजा जाएगा।

navratri festival: Worship in 12 shaktipeeth in himachal.

कांगड़ा में ही मां चामुंडा देवी का भी भव्य मंदिर है। चामुंडा देवी के बारे में मान्यता है नवरात्र में यहां आकर मन्नत मांगने से सभी काम बन जाते हैं। मां की ये मूर्त जमीन के नीचे थी। मां ने स्वपन में आकर एक पंडित को इसे बाहर निकालने और मंदिर में स्‍थापित करने को कहा था। मंदिर में रात 10 बजे तक श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 8:00 बजे तथा शाम 8:00 बजे मां चामुंडा की आरती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri festival: Worship in 12 shaktipeeth in himachal.

देवभूमि हिमाचल के कांगड़ा में स्थित मां बज्रेश्वरी का ये मंदिर दुनिया भर में विख्यात है। यहां मक्‍खन से मां की पिंडी तैयार कर घृत बनाया जाता है। यहां रात 10 बजे तक भक्तजन मां के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 6 बजे और शाम सात बजे दो आरती होगी। मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
navratri festival: Worship in 12 shaktipeeth in himachal.

बिलासपुर स्थित मां नैना देवी का ये मंदिर भी देश भर के 51 शक्तिपीठों में शामिल हैं। यहां मां सती के जलते शरीर से आंखें गिरी थी। इसीलिए यहां का नाम नैनादेवी है। नैनादेवी के अलावा यहां गणेश भगवान भी विद्यमान हैं। मंदिर के कपाट पहले दिन सुबह 4 बजे खुलेंगे जबकि दूसरे नवरात्र से रात 2 बजे से कपाट खुल जाएंगे दिन में पांच आरतियां होंगी। हथियारों सहित सुरक्षा बल 24 घंटे तैनात रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed