{"_id":"5bf50800bdec22699c0c228b","slug":"mountains-in-danger-in-himachal-pradesh-due-to-excessive-tree-felling-and-unscientific-construction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरे में पहाड़, नहीं सुधरे तो कुदरत बरपाएगी कहर, आईआईटी के वैज्ञानिकों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में पहाड़, नहीं सुधरे तो कुदरत बरपाएगी कहर, आईआईटी के वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
Wed, 21 Nov 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंधाधुंध पेड़ कटान, सड़कों, सुरंगों और भवनों के अवैज्ञानिक तरीके से निर्माण के कारण हिमाचल के पहाड़ खतरे में हैं। इससे हिमालय की उच्च और मध्यवर्ती पहाड़ों की मुख्य संरचना तेजी से बदल रही है। पहाड़ों की मजबूती की मुख्य सतह यानी मेन सेंट्रल क्रस्ट (एमसीटी) और मेन बाउंड्री क्रस्ट (एमबीटी) कमजोर पड़ने लगी है। इससे मध्यवर्ती क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा जैसे बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं होने से जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है।
2 of 5
आईआईटी मंडी में प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ‘भूस्खलन की रोकथाम एवं पुनर्वास’ पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने इस पर चिंता जताई है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि पहाड़ों से छेड़छाड़ नहीं रुकी तो हिमाचल में भूस्खलन की घटनाएं रोकना मुमकिन नहीं होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम कोटरोपी में भूस्खलन 2017 पर केंद्रित था। इसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। प्रतिभागियों से पिछले साल की बड़ी आपदाओं को ध्यान में रखते हुए भूस्खलन की रोकथाम एवं पुनर्वास के उपाय विकसित करने को कहा गया। इस अध्ययन से संबंधित सामग्री जल्द प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी।
3 of 5
लाखों साल पहले जब भारत बना तो वह यूरोप और एशिया से अलग था। धीरे-धीरे जब भारत एशिया से टकराने लगा तो उसके हिमालय की संरचना हुई। पहाड़ एक-दूसरे से टकराते गए और सतह आपस में जुड़ती गई। जो सतह ऊपर की हुई उसे एमबीटी कहा गया। जिसमें काफी कम बदलाव होते हैं, लेकिन एमसीटी में बदलाव जारी है और वहां प्राकृतिक आपदा का ज्यादा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईटीआई मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर डीपी शुक्ला और डॉ. केवी उदय ने बताया कि मध्यवर्ती क्षेत्र जैसे मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के क्षेत्रों में प्राकृतिक बदलाव के साथ-साथ पहाड़ों से छेड़छाड़ पर भी खतरा है। कोटरोपी पहाड़ी निचले क्षेत्रों में है और क्रस्ट के बदलाव के कारण ही यहां तबाही हुई। इसके विपरीत किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में पहाड़ों की संरचना की सतह को प्राकृतिक बदलाव से कम खतरा है। यहां पहाड़ों से छेड़छाड़ से ही प्राकृतिक आपदाओं का खतरा रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
वैज्ञानिकों ने हाल ही में मनाली, चंबा, मंडी और कांगड़ा में बादल फटने का कारण आरोग्रेफिक रिसीपिटेशन को बताया। इसमें एमबीटी और एमसीटी में हो रहे बदलाव के कारण बादलों का ऊपर न उठ पाना जिम्मेदार है। वैज्ञानिकों ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी सेंसर लगाने की अहमियत पर बल दिया। शुरू में चेतावनी देने और कम कीमत के सेंसर विकसित करने और भूस्खलन के कारण, पानी की उचित निकासी, इसके परिणाम एवं अनुकूलन पर ध्यान देते हुए बहुविषयी प्रयास करने पर जोर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।