फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे की हिमखंड में दबने की खबर से नहीं थम रहे मां के आंसू, घर में नहीं जला चूल्हा

Sat, 23 Feb 2019 10:36 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mother's tears are not stopping after hearing news of her son buried in the avalanche kinnaur

किन्नौर में हिमखंड की चपेट में आए जयसिंहपुर के रिट गांव के नितिन राणा (27) के घर में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। नितिन सेना में 7 जैक राइफल में तैनात हैं।

Mother's tears are not stopping after hearing news of her son buried in the avalanche kinnaur

शुक्रवार को उनके घर में परिजन बेटे की सलामती की दुआ मांगते रहे। परिजनों को जब से हादसे की खबर मिली है, तब से घर में चूल्हा नहीं जला है। परिजन भूखे प्यासे नितिन की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। लोग भी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Mother's tears are not stopping after hearing news of her son buried in the avalanche kinnaur

सभी रिश्तेदार नितिन के पहुंच चुके हैं। हर कोई भगवान से प्रार्थना कर रहा है। घर के बरामदे में चारपाई पर बैठीं नितिन की मां लता देवी को भगवान पर भरोसा है। वे कह रही थीं कि उनका बेटा सही सलामत घर वापस आएगा। किन्नौर में हिमखंड गिरने की खबर सुनने के बाद से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's tears are not stopping after hearing news of her son buried in the avalanche kinnaur

लता यही कह रही थीं कि उन्होंने गरीबी में मेहनत कर अपने बच्चों को पढ़ाया है। नितिन के चाचा अजमेर ने बताया कि बुधवार 11 बजे नितिन की उनकी बेटी सोनिया के साथ बात हुई थी। मंगलवार को नितिन की मां से बात हुई थी। बुधवार रात को नितिन के दोस्त ने इनके पिता को फोन कर हिमखंड की चपेट में आने की सूचना दी। 

विज्ञापन
Mother's tears are not stopping after hearing news of her son buried in the avalanche kinnaur

नितिन की 84 वर्षीय दादी सरस्वती यही दुआ कर रही थीं कि उनका पोता सही सलामत घर आए। नितिन के पिता को भरोसा है कि उनका बेटा सही सलामत आएगा। चाचा अजमेर ने कहा कि वह सेना के मेजर के साथ लगातार संपर्क में हैं। रिट गांव के लोग भी भगवान से नितिन की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। नितिन का छोटा भाई निखिल भी कश्मीर से शुक्रवार सुबह घर पहुंच गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed